स्वस्थ रहने के लिए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। डायब‍िटीज का इलाज कराने के लिए अक्सर लोग डायब‍िटीज की दवा का इस्तेमाल करते हैं। लेकि‍न यह स्वास्थ्य क नुकसान पहुंचा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को उन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए, जिनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज में संतुलित डाइट लेना बहुत आवश्‍यक है। अगर संतुलित भोजन करेंगे तो बड़ी आसानी से शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में कार्ब्स शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं किन फूड्स में कार्ब्स मौजूद होता है-

ओट्स: ओट्स डायबिटिक के लिए एक उत्कृष्ट नाश्ता विकल्प है। फाइबर और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर, ओट्स आपका पेट ज्यादा देर तक फुल रखने में मदद करता है तेजी से बढ़ने वाले ब्लड शुगर को कम रखता है। वे स्वस्थ फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भी भरे होते हैं।

ब्रोकली: डायबिटीज रोगी अपनी डाइट में ब्रोकली को शामिल कर लाभ ले सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल पर भी असर नहीं होता है। ब्रोकली में कार्ब्स की मात्रा मौजूद होती है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही डायबिटीज से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी दूर करता है।

नट्स: नट्स डायबिटिक डाइट के तौर पर काफी फायदेमंद होते हैं। वे पचने योग्य कार्ब्स में कम हैं और रक्त शर्करा, इंसुलिन और एलडीएल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

शकरकंद और गाजर: शकरकंद और गाजर में कम कार्ब्स मौजूद होते हैं। शकरकंद में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। बस खाते वक्त शकरकंद की मात्रा के बारे में ध्यान रखें। अगर डायबिटीज में गाजर का सेवन करते हैं तो आपको काफी फायदा हो सकता है।

पालक: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए आप पालक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप पालक को सलाद, सूप, सैंडविच और अन्य व्यंजनों में जोड़ सकते हैं। उबला हुआ पालक भी आपके आहार का हिस्सा हो सकता है।