Diabetes Diet: डायबिटीज एक जीवन शैली से जुड़ा रोग है जिसमें मरीजों को अपने खानपान का विशेष तौर पर ध्यान रखना होता है। उच्च रक्त शर्करा से पीड़ित मरीजों के लिए भोजन सिर्फ पेट भरने का जरिया ही नहीं, बल्कि ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने का एक माध्यम भी है। ऐसे में हेल्दी डाइट फॉलो करने से मरीजों को फायदा होगा। सलाद खाना आमतौर पर सबको पसंद होता है, ये स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी है। कई सब्जियों को मिलाकर बनाए गए सलाद में पोषक तत्वों की भरमार होती है जो स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाता है। साथ ही, इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज रोगियों को सलाद में किन सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

प्याज: प्याज में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर होता है जो शुगर लेवल कंट्रोल करता है। ये एक लो कार्ब वेजिटेबल है जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, ऐसे में भोजन के बाद अचानक ब्लड शुगर बढ़ने की शिकायत भी दूर हो जाती है। वहीं, हरा प्याज भी सलाद में शामिल करना चाहिए, ये मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में मददगार है।

टमाटर: टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है जो मधुमेह मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ ही ये इम्युनिटी बूस्ट करने में सहायक है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री तत्व होते हैं जो शरीर से सूजन कम करने में मदद करता है। साथ ही, टमाटर में लिकोपीन नामक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और रक्त शर्करा का स्तर संतुलित रहता है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक, क्या-क्या खा सकते हैं डायबिटीज के मरीज? जानिये

गाजर: गाजर विटामिन ए का बेहतरीन स्रोत होता है जो बीटा कैरोटीन और लिकोपीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है जो डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी है। इसमें फाइबर भी होता है जो ब्लड शुगर कंट्रोल करता है।

बीन्स: बीन्स में सैच्युरेटेड या ट्रांस फैट न के बराबर होता है, साथ ही इसमें सॉल्यूबल फाइबर होता है। इसके अलावा, बीन्स में आयरन, प्रोटीन्स और फोलेट होता है जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है। जानें डायबिटीज से जुड़े आम सवालों के जवाब