हम सभी जानते हैं कि विटामिन डी का सेवन बॉडी के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाता है, शरीर में सूजन को कम करता है और इम्युनिटी को स्ट्रांग करता है। आप जानते हैं कि विटामिन डी आपके पाचन से जुड़ी परेशानियों का भी इलाज करता है। इसका सेवन करने से आपकी आंत माइक्रोबायोम में सुधार होता है। विटामिन डी के बिना आपकी आंत कैल्शियम को अवशोषित नहीं करती और बॉडी में इसकी कमी होने लगती है। कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी है। चूंकि कैल्शियम विटामिन डी पर निर्भर है इसलिए इसे केवल विटामिन डी के जरिए ही अवशोषित किया जा सकता है। बॉडी में विटामिन डी का स्तर पर्याप्त करके आंत माइक्रोबायोम स्तर को बनाए रखा जा सकता है, ताकि पाचन तंत्र कैल्शियम को अवशोषित कर सके।
गट हेल्थ को दुरुस्त रखने में विटामिन डी की भूमिका
विटामिन डी बॉडी से कैल्शियम को अवशोषित करता है और पाचन को दुरुस्त करने में अहम किरदार निभाता है। कैल्शियम एक महत्वपूर्ण खनिज है जिसका उपयोग हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। पर्याप्त विटामिन डी न होने से शरीर कैल्शियम को अवशोषित करने में असमर्थ होता है, जिसके हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और गट हेल्थ बिगड़ती है।
कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि विटामिन डी की कमी पाचन को दुरुस्त करने में बेहद उपयोगी है। विटामिन डी का सेवन करने से आंत के अंदर की सूजन कंट्रोल रहती है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है जो लोग रेगुलर विटामिन डी का सेवन करते हैं उनकी बॉडी में अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी आंतों की सूजन से जुड़ी परेशानियां नहीं होती।
गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए विटामिन डी का स्तर कैसे बढ़ाएं?
बॉडी में विटामिन डी की कमी नेचुरल तरीके से और सप्लीमेंट के जरिए पूरी की जा सकती है। विटामिन डी की प्राप्ति धूप से की जा सकती है और डाइट से भी इस कमी को पूरा किया जा सकता है। गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए और विटामिन डी की आपूर्ति के लिए आप डाइट में वसायुक्त मछलियां जैसे ट्राउट, सैल्मन, टूना, कैटफ़िश, सार्डिन, हेरिंग और मैकेरल का सेवन करें। विटामिन डी के नेचुरल स्रोत में एनिमल लीवर, अंडे की जर्दी और पनीर का सेवन करें। मशरूम भी थोड़ा विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत है।
फोर्टिफाइड फूड्स का करें सेवन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक फॉर्टिफाइड फूड्स जैसे गाय का दूध, अखरोट और जई के दूध का सेवन करें। रोजाना एक गिलास दूध का सेवन बॉडी में विटामिन डी की कमी को पूरा करेगा। इसके अलावा प्लांट बेस्ड फूड्स जैसे सोया दूध, बादाम दूध और जई का दूध फोर्टिफाइड हैं जिनका सेवन करें। फोर्टिफाइड फूड जैसे टोफू विटामिन डी का एक और अच्छा स्रोत है और प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सेवन बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है। कई अनाज भी विटामिन डी से भरपूर होते हैं।