आपके शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी -12 एक बहुत ही आवश्यक विटामिन माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आपके शरीर में विटामिन बी -12 की कमी हो जाती है तो इसके चलते आप कई बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। जो लोग पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी-12 वाले खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करते, उन लोगों में इसकी भारी कमी ( Deficiency of Vitamin-B12) होने लगती है।

शरीर में बी-12 की कमी कई बार लोगों में गंभीर बीमारी का कारण भी बन जाती है। तो आइए जानते हैं विटामिन बी-12 की कमी से आपको किन बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है साथ ही जानते हैं बी-12 की कमी होने पर शरीर में क्या -क्या लक्षण नजर आने लगते हैं।

क्या विटामिन बी-12 की कमी कारण हो सकता है डिप्रेशन ?

बता दें कि विटामिन बी-12 और अन्य विटामिन बी दिमाग में जरूरी केमिकल्स का निर्माण करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये विटामिन मूड और मस्तिष्क अन्य कामों को भी प्रभावित करते हैं। लेकिन अगर शरीर में लंबे समय से विटामिन बी -12 या विटामिन बी की कमी रहे है तो आगे चलकर लोग डिप्रेशन का शिकार भी हो सकते हैं।

दरअसल विटामिन बी-12 में सेरोटोनिन नामक एक केमिकल पाया जाता है। जो कि मूड को नियंत्रित करने का काम करता है लेकिन अगर ये केमिकल आपके शरीर में नहीं बन पाता तो डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।

विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण (Symptoms of vitamin B-12 deficiency)

शरीर में विटामिन बी -12 की कमी के कारण कई लक्षण नजर आने लगते हैं ,जैसे-

शरीर में कमजोरी महसूस होनी।
स्किन का पीला हो जाना।
मुंह में घाव या छाले हो जाना।
शब्दों का सही से उच्चारण न कर पाना।
आंखों का कमजोर होना।

ऐसे कर सकते हैं विटामिन बी -12 की कमी को पूरा (Ways to reduce vitamin B-12 deficiency )
अगर आप मांसाहारी हैं तो विटामिन बी-12 की कमी पूरा करने के लिए आप मछली, चिकन व ऑर्गन मीट का सेवन कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर जो लोग मांस का सेवन नहीं करते हैं वो दही, ड्राई फ्रूट्स, सोयाबीन, ब्रोकली आदि का सेवन कर सकते हैं।