कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज एक ऐसी समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। आज के समय में लोग ऑयली और अनहेल्दी खाना अधिक खाते हैं। वहीं, इस तरह के भोजन से पेट में गड़बड़ होना शुरू हो जाती है। अधिक ऑयली और अनहेल्दी खाना खाने से आंत में गंदगी जमा होने लगती है, जिसके चलते आपका पेट ठीक ढंग से साफ नहीं हो पाता है और कब्ज जैसी समस्या आपको घेर लेती है। वहीं, एक बार कब्ज होने पर इससे छुटकारा पाना भी मुश्किल होता चला जाता है। हालांकि, यहां हम आपको आयुर्वेद का एक ऐसा पावरफुल नुस्खा बता रहे हैं, जो पुरानी से पुरानी कब्ज को तोड़कर पेट साफ करने में मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
क्या है ये खास नुस्खा?
आयुर्वेद के मुताबिक, कब्ज की समस्या में खजूर को घी में डुबोकर इसका सेवन करने से आपको जल्द राहत मिल सकती है। हालांकि, इसके लिए आपको खजूर को कुछ देर के लिए देसी घी में भिगोकर रखना होगा।
कैसे पहुंचाता है फायदा?
खजूर में डाइटरी फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं, फाइबर रिच फूड मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर पाचन को बढ़ावा देना का काम करते हैं। इससे अलावा नियमित तौर पर खजूर का सेवन करने से मल अधिक नरम बनाता है, जिससे इसे त्यागने में आसानी होती है।
वहीं, बात घी की करें तो घी बाउल मूवमेंट बेहतर करने में असरदार है, साथ ही ये डाइजेस्टिव ट्रैक के लिए लुब्रिकेंट की तरह काम करता है, जिससे भी डाइजेशन बेहतर ढंग से हो पाता है और मल त्यागने में आसानी होती है। ऐसे में खजूर और घी का साथ में सेवन करने से कब्ज की समस्या से जल्द राहत पाई जा सकती है।
और भी हैं कई फायदे
- कब्ज की समस्या से राहत दिलाने से अलग घी और खजूर का एक साथ सेवन से सेहत को और भी कई तरह से फायदा पहुंचता है। खजूर और घी खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है और आपकी कमजोरी और थकान दूर होती है।
- पित्त दोष से परेशान लोगों के लिए घी और खजूर का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
- खजूर में पोटेशियम होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित कर हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। वहीं, संयमित मात्रा में घी का सेवन स्वस्थ लिपिड प्रोफाइल में योगदान कर सकता है।
- इन सब के अलावा खजूर और घी दोनों में सूजन-रोधी गुण होते हैं। ऐसे में खासकर सर्दी के मौसम में इनके सेवन से जोड़ों में होने वाली सूजन से राहत पाई जा सकती है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।