खजूर, एक तरह का ड्राई फ्रूट है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। खजूर में आयरन, मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन्स की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती हैं। पोषक तत्वों से भरपूर खजूर को ‘वंडर फ्रूट’ भी कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में मिलने वाला खजूर ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है बल्कि यह कई तरह की बीमारियों को भी दूर करता है।
खजूर का आप अलग-अलग तरीकों से सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो सूखा भी इसे खा सकते हैं या फिर दूध के साथ इसका शेक बनाकर भी पी सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे सर्दियों में खजूर खाने के फायदों के बारे में-
पाचन को करे दुरुस्त: सर्दियों के मौसम में नियमित तौर पर खजूर खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके लिए रोजाना सुबह 3-4 खजूर भिगोकर खाएं, इससे पाचन ठीक रहता है।
हड्डियों को करें मजबूत: खजूर में पोटेशियम मैग्निशियम, कॉपर और सेलेनियम मौजूद होता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। ऐसे में लोगों को रोजाना भीगे हुए खजूर खाने चाहिए।
गठिया में खजूर: गाउट के मरीजों के लिए खजूर का सेवन बेहद ही फायदेमंद होता है। ऐसे में गठिया के मरीजों एक कप गर्म दूध में एक चम्मच गाय का घी और एक चम्मच पीसा हुआ खजूर मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
इम्युनिटी को करें बूस्ट: खजूर में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन फाइबर और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। रोजाना नियमित रूप से खजूर खाने से लोगों की इम्युनिटी मजबूत होती है। डॉक्टर्स के अनुसार एक गिलास दूध में 5 से 6 खजूर मिलाएं, साथ ही 5 काली मिर्च, 1 इलायची और एक चम्मच घी डालकर उबालें। रात को सोने से पहले इसके सेवन से सर्दी-जुकाम से जल्दी निजात मिल सकता है।
दांतों में कीड़े लगने से बचाएं: खजूर में फ्लोरीन नामक तत्व पाया जाता है। यह दांतों से प्लाक को हटाने में मदद करता है और उन्हें कैविटी से बचाता है। साथ ही खजूर टूथ इनेमल को भी मजबूत बनाता है। ऐसे में जो लोग दांतों की समस्या से परेशान हैं, उन्हें खजूर का सेवन करना चाहिए।
