हमें अक्सर बैठे-बैठे अपने हाथ और पैर की उंगलियां चटकाते रहते हैं। उंगलियां चटकाने के पीछे कई मनोवैज्ञानिक कारण होते हैं। कई लोगों को उंगलियां चटकाने में मजा आता है तो कुछ लोगों को ऐसा करने की आदत पड़ जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आदत आपके लिए अच्छी है या नहीं। हालांकि, बहुत से लोगों का मानना है कि इससे उंगलियों को आराम मिलता है। इसलिए वह ऐसा करना पसंद करते हैं।
वहीं, हमारे घर पर बड़े-बुजुर्ग हमें जब भी उंगलियां चटकाते हुए देखते थे, तो हमेशा रोकते थे। इसके अलावा कई रिसर्च में भी दावा किया गया है कि उंगलियां चटकाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है और इससे हड्डियों से जुड़ी हुई समस्या बढ़ सकती है। उंगलियां चटकाने से बुढ़ापे में दर्द या गठिया की समस्या हो सकती है। चलिए जानते हैं रिसर्च क्या कहती हैं…
उंगली चटकने की आवाज
जब भी हम उंगलियां चटकाते हैं तो आवाज आती है, लेकिन ऐसा क्यों होता है इसके बारे में हम कभी नहीं सोचते। एक्सपर्ट्स की मानें तो जब हम उंगलियों को चटकाते हैं तो हमारे ज्वाइंट्स में खिंचाव होता है। जिसके चलते जोड़ों के बीच के लिक्विड पदार्थ में प्रेशर कम होता है और उस लिक्विड से गैसों में बुलबुले बनते हैं। ऐसे में उंगलियों के चटकाते समय ये बुलबुले फटते हैं, जिससे चटकने की आवाज आती है।
साइंस में इस प्रोसेस कैविटेशन कहते हैं। रिसर्च के मुताबिक, हम जब भी अपनी उंगलियां चटकाते हैं तो इस लिक्विड में फिर से गैस बनने में करीब आधे घंटे का समय लगता है। ऐसे में एक बार उंगली चटकाने के बाद दूसरी बार उंगली चटकने में करीब आधे घंटे का समय लगता है।
गठिया और आर्थराइटिस की हो सकती है समस्या
रिसर्च के मुताबिक, अगर हम बार-बार उंगलियां चटकाते है तो इससे हड्डियां कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है और गठिया जैसी समस्या होने संभावना बढ़ जाती है। उंगलियां चटकाने से गठिया और आर्थराइटिस होने की संभावना हो सकती है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।