भारतीय रसोई में एल्युमिनियम के बर्तन लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। ये हल्के, सस्ते और जल्दी गर्म होने वाले होते हैं, इसलिए कई लोग रोजाना इनमें खाना बनाते हैं, लेकिन बहुत से लोगों के मन में सवाल रहता है कि एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना बनाना सेहत के लिए सही है या हानिकारक। पिछले कुछ सालों में ऐसी कई रिसर्च सामने आई हैं, जिनसे फैली जागरुकता के बाद कुछ लोगों ने एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल सीमित कर दिया है, लेकिन आज भी बहुत ज्यादा जनसंख्या लोग इन बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं? हालांकि, कुछ लोग मानते हैं कि इससे शरीर में एल्युमिनियम घुलकर जाता है और बीमारियों का कारण बन सकता है, वहीं कुछ का मानना है कि यह सुरक्षित है। चलिए आपको बताते हैं कि सच्चाई क्या है।
दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. शालिनी वर्मा के मुताबिक, एल्युमिनियम खराब चीज नहीं है, बल्कि यह एक धातु है और इससे बने बर्तनों का इस्तेमाल भी खाना बनाने, खाना खाने में करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन सही एल्युमिनियम के बर्तनों का नहीं मिलना सेहत के लिए यह बर्तन हानिकारक हो सकते है। इसके अलावा एल्युमिनियम के बर्तन का गलत तरीके से इस्तेमाल करना, जिससे ये सेहत के लिए हानिकारक और नुकसानदायक हो सकते हैं।
क्या एल्युमिनियम बर्तनों से खाना हानिकारक
एक्सपर्ट के मुताबिक, एल्युमिनियम बर्तनों से खाना हानिकारक नहीं होता। ये एक प्रकार का मीथ है, लेकिन कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। खाना पकाने के दौरान एल्युमिनियम की थोड़ी मात्रा खाने में घुल सकती है, खासकर जब उसमें अधिक अम्लीय यानी खट्टे पदार्थ जैसे टमाटर, नींबू या इमली का इस्तेमाल किया जाता है। रिसर्च के मुताबिक, शरीर में सामान्य रूप से 2 से 10 मिलीग्राम तक एल्युमिनियम रोजाना डाइट से प्रवेश करता है। थोड़ी मात्रा में एल्युमिनियम शरीर के लिए हानिकारक नहीं होता, क्योंकि किडनी इसे बाहर निकाल देती है, लेकिन अधिक मात्रा में और लंबे समय तक इसका सेवन दिमाग, हड्डियों और किडनी पर बुरा असर डाल सकता है।
एल्युमिनियम बर्तनों के नुकसान
अगर, ज्यादा मात्रा में एल्यूमिनियम भोजन के माध्यम से शरीर में पहुंचता है, तो इससे गंभीर न्यूरोलॉजिकल परेशानियां हो सकती हैं। इसके किडनी पर खराब असर पड़ता है और यह किडनी खराब करने में असरदार हो सकता है। इसके अलावा हार्ट और शरीर के अन्य अंगों पर भी यह धातु बुरा असर डालती है। इन बर्तनों से निकलने वाला शीशा या अन्य हानिकारक पदार्थ जानलेवा भी हो सकते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
न्यूट्रिशन और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना बनाना पूरी तरह से खतरनाक नहीं है, लेकिन इनका इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना चाहिए। बार-बार खट्टे और मसालेदार भोजन एल्युमिनियम के बर्तनों में पकाने से बचें। लंबे समय तक खाना स्टोर करने के लिए एल्युमिनियम बर्तनों का प्रयोग न करें। इसके अलावा स्टेनलेस स्टील, कास्ट आयरन या कांच के बर्तन अपेक्षाकृत ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं। इसके अलावा एल्युमिनियम बर्तनों की कोटिंग निकलने लगे तो उनका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।
वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।