चीनी हमारी डाइट का अहम हिस्सा है जिसका सेवन हम चाय,कॉफी,दूध और मिठाईयां बनाने में करते है। चीनी का सीमित सेवन करना अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के मुताबिक पुरुषों को प्रतिदिन 36 ग्राम चीनी का सेवन करना चाहिए जबकि महिलाएं दिन भर में 25 ग्राम चीनी का सेवन करें। चीनी का ज्यादा सेवन सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। चीनी मोटापा का कारण बनती है। चीनी का अधिक सेवन डायबिटीज का कारण बनता है और एथेरोस्क्लेरोसिस को बढ़ावा दे सकता है। चीनी का ज्यादा सेवन दिल के रोगों का जोखिम बढ़ाता है।
अगर आपको हेल्दी रहना है तो चीनी का सीमित सेवन करें। रोजाना 3-4 चम्मच से ज्यादा चीनी बॉडी पर ज़हर की तरह असर करती है। डायटीशियन के मुताबिक अगर आप दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं और मोटापा कंट्रोल करना चाहते हैं तो चीनी का सेवन करना बंद कर दें।
चीनी का सेवन बॉडी के लिए ज़हर है। अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग ज्यादा होती है और आप चीनी का सेवन करते हैं तो तुरंत अपनी इस आदत को बदल लीजिए। आप चीनी की जगह पर कुछ और मीठे फूड्स का सेवन कर सकते हैं जो चीनी से बेहतर विकल्प हैं। आइए जानते हैं कि बॉडी को हेल्दी रखने के लिए हम मीठे की जगह किन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
गुड़ का करें सेवन
चीनी का ज्यादा सेवन ना सिर्फ डायबिटीज का कारण बनता है बल्कि दिल के रोगों का भी कारण बनता है। चीनी एक क्रिस्टलीय खाद्य पदार्थ है। इसमें मुख्य रूप सुक्रोज, लैक्टोज एवं फ्रुक्टोज उपस्थित होता है। बहुत अधिक चीनी खाने या पीने से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। चीनी की जगह आप मीठा खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए गुड़ का सेवन करें। गुड़ इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है। मूड स्विंग्स से राहत दिलाने में गुड़ का सेवन असरदार है। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और एनर्जी बूस्ट होती है। लिवर को हेल्दी रखने में गुड़ का सेवन बेहद उपयोगी होता है।
खजूर का करें सेवन
खजूर (डेट)पोषक तत्वों से भरपूर फूड है जो आपकी बॉडी को कई तरह से फायदे पहुंचाती है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल के रोगों से बचाव होता है। वजन को कम करने में चीनी से कहीं बेहतर फूड है खजूर। खाली पेट खजूर का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। इसे खाने के बाद पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और भूख कंट्रोल रहती है। खजूर का सेवन करने से एनर्जी बूस्ट होती है और पाचन में सुधार होता है। मीठा खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए खजूर का सेवन करें।
किशमिश का करें सेवन
मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो चीनी या चीनी से बने हाई कैलोरी फूड्स का सेवन नहीं करें बल्कि किशमिश खाएं। घुलनशील फाइबर से भरपूर किशमिश पेट को साफ करती है और पाचन को दुरुस्त करती है। घुलनशील फाइबर कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करने में भी मददगार है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। अगर आप मीठा खाने की आदत पर कंट्रोल करना चाहते हैं तो किशमिश का सेवन करें मीठा खाने की लालसा कम होगी और बॉडी को कई फायदे भी होंगे।
चीनी की जगह अंजीर का करें सेवन
पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर का सेवन चीनी और चीनी से बने पदार्थों का सेवन करने से कई गुणा ज्यादा फायदेमंद है। अंजीर में पोटैशियम मौजूद होता है। क्लोरोजेनिक एसिड, अंजीर में पाया जाने वाला एक अन्य आवश्यक तत्व है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। जिन लोगों की ब्लड शुगर हाई रहती है वो अंजीर का सेवन कर सकते हैं।