बरसात के मौसम में बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। इस मौसम में बारिश और नमी की वजह से लोग कई प्रकार के बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं। बरसात में इम्युनिटी कम होती है और हम बीमार ज्यादा पड़ते हैं। इस मौसम में गले में दर्द, तेज बुखार, नाक बहना, छींक आना, सांस से संबंधित बीामरियों और एलर्जी का खतरा अधिक रहता है। मानसून में खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

बरसात के मौसम में शाकाहारी लोग अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। इस मौसम में कुछ सब्जियों का सेवन आपको बीमार बना सकता है। सेहत के लिए फायदेमंद कुछ हरी सब्जियां सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी पांच सब्जियों से बरसात में परहेज करें जो हमें बीमार बना सकती हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियों से करें परहेज़:

बरसात के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां आपको बीमार बना सकती हैं। पत्तेदार सब्जियों के साथ कीड़े छुपे होते हैं जो बॉडी में पहुंच कर आपको बीमार बना सकते हैं। बरसात में सभी हरी पत्तेदार सब्जियों से परहेज करें आपकी बॉडी हेल्दी रहेगी।

पत्ता गोभी नहीं खाएं:

पत्ता गोभी का सेवन अक्सर लोग सलाद के रूप में और पका कर करते हैं। बरसात के मौसम में आप पत्ता गोभी का सेवन करने से परहेज करें। पत्तागोभी की लेयर ज्यादा होती है जिसमें बरसात के कीड़े छुप जाते हैं और उसे पकाने पर वो पेट में पहुंच जाते हैं। गोभी के साथ कीड़े शरीर में पहुंच कर आपको बीमार बना सकते हैं। इस मौसम में शाकाहारी लोग पत्ता गोभी से परहेज करें।

बैंगन नहीं खाएं:

कुछ लोगों को बैंगन का भर्ता बेहद भाता है ऐसे लोग बरसात में इसे खाने से बचें। बरसात में बैंगन का सेवन आपको बीमार बना सकता है। बरसात में बैंगन में कीड़ें ज्यादा पैदा होते हैं जो आपको बीमार बना सकते हैं इसलिए इनसे परहेज करें। इस मौसम में कीड़ों की वजह से 70 फीसदी बैंगन खराब हो जाता है।

मशरूम कर देगा बीमार:

मॉनसून में मशरूम खाने से बॉडी में इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इंफेक्शन की वजह से आपको इस मौसम में सर्दी-खांसी और जुकाम हो सकता है। मशरूम सेहत के लिए उपयोगी है लेकिन इसका सेवन आप बरसात के बाद करें।

अरबी नहीं खाएं:

बरसात में अरबी का सेवन भी आपकी तबियत बिगाड़ सकता है। अरबी खाने से पाचन से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। ये गैस, पेट खराब और अपच का कारण बन सकती है।