बॉडी को हेल्दी रखने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का सेवन सदियों से किया जाता रहा है। ऋषि मुनियों ने आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का इस्तेमाल प्राचीन समय से ही कई क्रॉनिक बीमारियों का उपचार करने में शुरु कर दिया था। हम आज बात कर रहे हैं आयुर्वेदिक जड़ी बूटी विजयसार की जिसका सेवन अगर उसका पानी बनाकर किया जाए तो कई क्रॉनिक बीमारियों का उपचार किया जा सकता है। आयुर्वेद में विजयसार को डायबिटीज का रामबाण इलाज माना गया है। जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई रहता है अगर वो रोजाना इस जड़ी बूटी का सेवन उसका पानी बनाकर करें तो आसानी से ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल कर सकते है। विजयसार की लकड़ी के गिलास में अगर रोजाना पानी पिया जाए तो ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है।
साल 2022 में की गई एक रिसर्च के मुताबिक अगर रोजाना विजयसार की लकड़ी के पानी का सेवन किया जाए तो कई बीमारियों का एक साथ इलाज किया जा सकता है। ये लकड़ी डायबिटीज के साथ ही पाचन को भी दुरुस्त करती है। विजयसार की लकड़ी का सेवन करने से अस्थमा की बीमारी का उपचार होता है। आइए जानते हैं कि विजयसार वुड का पानी पीने से बॉडी को कौन कौन से फायदे होते हैं।
ब्लड शुगर हो जाती है नॉर्मल
विजयसार वुड का इन्फ्यूजिंग वाटर पीने से इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है और ब्लड शुगर नॉर्मल रहती है। आयुर्वेद में लम्बे समय से इस बीमारी का इलाज करने के लिए इस लकड़ी का सेवन किया जाता रहा है। रोजाना सिर्फ एक गिलास पानी इस बीमारी को आसानी से कंट्रोल कर सकता है।
विजयसार वुड वाटर करता है वजन को कंट्रोल
अगर रोजाना इस लकड़ी का पानी पिएं तो मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जो वजन घटाने में मदद करता है। वजन कम करने के लिए इस लकड़ी को एक गिलास पानी में रात में भिगो दें और सुबह इस पानी को छानकर उसका सेवन करें आपको फर्क साफ दिखेगा।
लिवर रहेगा हेल्दी
बॉडी को डिटॉक्स करने में ये जड़ी बूटी बेहद उपयोगी है। विजयसार की लकड़ी के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण लीवर कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह पानी लिवर की हेल्थ को दुरुस्त करता है और एनर्जी को बूस्ट करता है।
कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल
खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना दिल के रोगों का कारण है। अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो रोजाना विजयसार की लकड़ी का सेवन करें। ये बॉडी में LDL कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और दिल को हेल्दी रखता है। हेल्दी लिपिड प्रोफाइल को बढ़ावा देने के लिए विजयसार की लकड़ी का पानी नेचुरल उपचार है।
पाचन रहेगा दुरुस्त
विजयसार की लकड़ी से बना पानी पीना उन लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है जिन्हें दस्त या पाचन संबंधी अन्य समस्याएं हैं। इसके कसैले गुण बार-बार मल त्याग को नियंत्रित करने हैं और आंतों की सफाई करने में मददगार साबित होते हैं। यह पानी सूजन को कंट्रोल करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है।
40 साल की उम्र में Blood Sugar लेवल कितना होना चाहिए, चार्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।