हमारी डाइट और लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि हमें खाने से पोषक तत्व कम और ज्यादा टॉक्सिन मिलते हैं। हमारे खाने में अक्सर ग्रीसी और छोटे डर्ट पार्टिकल्स होते हैं, जो आंतों में जाकर चिपक जाते हैं या शरीर में जमा हो जाते हैं। खासकर अगर सिगरेट या शराब की आदत हो, तो ये टॉक्सिन और बढ़ जाते हैं। हमारा खाना पच कर आंतों में पहुंचता है, जहां माइक्रोस्कोपिक स्ट्रक्चर इसे ब्लड में भेजते हैं, जो फिर ऊर्जा प्रदान करता है।
अगर आप ज्यादा तैलीय और ग्रीसी फूड जैसे बर्गर, पिज्जा या फ्राइज़ खाते हैं तो ये आंतों में खराब बैक्टीरिया बढ़ाते हैं और अच्छे बैक्टीरिया कम हो जाते हैं। इससे पाचन खराब होता है और पेट की बीमारियां बढ़ती हैं। खराब बैक्टीरिया खून में भी मिल जाते हैं, जिससे खून भी प्रदूषित होता है। पाचन को दुरुस्त करने के लिए और आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करना बेहद जरूरी है। डाइट में कुछ खास फूड्स ऐसे हैं जो हमारी आंतों में जमा गंदगी को साफ करते हैं, गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और गट हेल्थ में सुधार करते हैं।
AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने किचन में रोज़ाना मिलने वाले कुछ खास फूड्स के बारे में बताया है जिनका सेवन करके गट हेल्थ में सुधार होता है। डॉक्टर ने बताया केले, चावल, बेरीज, चिया सीड्स और कुछ दूसरे फूड आंत के लिए फायदेमंद है। अगर खास तरीके से इनका सेवन किया जाए तो आसानी से आंतों से जुड़ी बीमारियों का इलाज होता है और गट हेल्थ दुरुस्त रहती है।
केला खाएं पक्का हुआ नहीं बल्कि कच्चा
डॉ. सेठी के मुताबिक हल्के हरे या आधे पके केले का सेवन आंत की हेल्थ में सुधार कर सकता है। इनमें रेसिस्टेंट स्टार्च होता है, जो एक प्रीबायोटिक है जो आंत के गुड बैक्टीरिया का भोजन हैं। इस केले का सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर नॉर्मल रहता है। अगर आप ज्यादा पका हुआ केला खाएंगे तो इससे आंत को फायदा नहीं होगा।
कॉफी पीजिए
कॉफी न सिर्फ सेहत के लिए उपयोगी है बल्कि ये आपकी गट हेल्थ में भी सुधार करती है। कॉफी पाचन तंत्र की गति बढ़ाती है और अच्छे माइक्रोब्स का भोजन है। लेकिन ज्यादा कॉफी पीना या खाली पेट कॉफी लेना एसिड रिफ्लक्स, चिंता या दस्त जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
हल्दी, अदरक और सौंफ भी है गट का इलाज
मसालों का सेवन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि गट हेल्थ में सुधार भी करता है। हल्दी, अदरक और सौंफ किचन में मौजूद ऐसे मसाले हैं जो सूजन कंट्रोल करते हैं,पाचन में सुधार करते हैं और गट हेल्थ को स्पोर्ट करते हैं। इन तीनों मसालों को रोज सीमित मात्रा में खाएं तो आपकी आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ेंगे।
सादा दही खाएं
डॉ. सेठी ने बताया दही असली प्रोबायोटिक फूड है जिसका सेवन न सिर्फ सेहत को फायदा पहुंचाता है बल्कि गट हेल्थ में भी सुधार करता है। दही के अलावा केफिर या सॉकर ट्रॉट में कई तरह के गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाते हैं और खराब बैक्टीरिया को मारते हैं।
सादा चावल खाएं
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के अनुसार अगर आप चावल का सेवन फ्रिज में ठंडा करके करें तो आपकी गट हेल्थ में सुधार होगा। सादा चावल ठंडा करने से वो रेसिस्टेंट स्टार्च बनाता है, जो फाइबर की तरह काम करता है और आपके माइक्रोबायोम को स्पोर्ट करता है। इस तरह चावल का सेवन करने से गट हेल्थ में सुधार होता है।
बेरीज खाएं
बेरीज पेट के लिए अमृत हैं। ब्लूबेरी, रास्पबेरी और अनार ऐसे फ्रूट हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।
चिया सीड्स और तुलसी सीड्स का करें सेवन
चिया सीड्स और तुलसी के बीज का सेवन आपके पेट के लिए अमृत है। ये सीड्स पानी सोखते हैं और पेट में जेल जैसा पदार्थ बनाते हैं और पाचन को सुचारू बनाते हैं। ये सीड्स कब्ज का इलाज करते हैं और आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।
खाने का तरीका भी गट हेल्थ में करता है सुधार
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के अनुसार तेज़ खाना, तनाव में खाना या ध्यान हटाकर खाना पाचन को कमजोर कर सकता है। इस तरह खाने से ब्लोटिंग हो सकती है और गट हेल्थ बिगड़ सकती है। गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए आप खाना धीरे-धीरे खाएं।
पेट में मल सड़ रहा है तो इन 5 सुपरफ्रूट्स को खाएं, आंत होगी साफ और निकल जाएंगे टॉक्सिन, बॉडी होगी हल्की। इन फलों का बॉडी पर किस तरह का असर होता है पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।