खराब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल का असर हमारी गट हेल्थ को बेहद प्रभावित करता है। डाइट में ऑयली,मसालेदार और प्रोसेस फूड का सेवन करने से पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे गैस,एसिडिटी और अपच की परेशानी बढ़ने लगती है। कैफीन का ज्यादा सेवन और चीनी का ज्यादा सेवन भी पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता हैं। पाचन को दुरुस्त करने के लिए डाइट का ध्यान रखना और पानी का अधिक सेवन करना जरूरी है। पाचन में सुधार करने के लिए डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करना बेहद जरूरी है। फाइबर से भरपूर फूड कब्ज को दूर करते हैं और पाचन में सुधार करते हैं। पाचन को दुरुस्त करने में प्रोटीन से भरपूर डाइट का सेवन करना भी बेहद उपयोगी है। कुछ फूड्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो न सिर्फ पाचन को ठीक रखते हैं बल्कि वजन को भी कंट्रोल करते हैं।
हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक प्रोटीन हमारी बॉडी में सबसे महत्वपूर्ण पदार्थों में से एक है। हमारी मांसपेशियां, बाल, आंखें, अंग और कई हार्मोन और एंजाइम मुख्य रूप से प्रोटीन से बने होते हैं। यह बॉडी में ऊतकों की मरम्मत और रखरखाव में भी मदद करते हैं।
प्रोटीन एक बहुत बड़ा पोषक तत्व है जो अमीनो एसिड नामक छोटे पदार्थों से बना होता है। 20 अमीनो एसिड होते हैं, लेकिन हमारी बॉडी सिर्फ 11 ही अमीनो एसिड बना सकता है। बाकी नौ अमीनो एसिड हमारी डाइट से बनते हैं। प्रोटीन डाइट गट हेल्थ को दुरुस्त करने में मदद कर सकती है। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार होता है और बॉडी को कई तरह से फायदा भी होता है। आइए जानते हैं कि प्रोटीन डाइट का सेवन करने से गट हेल्थ कैसे दुरुस्त रहती है।
प्रोटीन डाइट गट हेल्थ को कैसे दुरुस्त करती है
प्रोटीन डाइट पाचन में बेहतर तरीके से सुधार करती है। अगर आप प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करते हैं तो आंतों की गतिविधि बढ़ती है और पाचन दुरुस्त रहता है। प्रोटीन डाइट जैसे फल, सब्जियां और साबुत अनाज प्रोटीन और फाइबर से भरपूर फूड हैं जो गट बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद हैं। फाइबर प्रोटीन के साथ मिलकर प्रीबायोटिक का काम करता है, जो गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। प्रोटीन डाइट का सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और बॉडी का बीमारियों से बचाव होता है। ये डाइट वजन को कंट्रोल करने में भी असरदार साबित होती है। प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाने से बॉडी को जरूरी अमीनो एसिड मिलते हैं, जो आंत की परत को महफूज रखने में मदद करते हैं।
प्रोटीन से भरपूर इन फूड्स का करें सेवन
अगर आप गट हेल्थ को दुरुस्त करना चाहते हैं तो डाइट में मांस, मछली, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करें। इन सभी फूड में नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं जो गट हेल्थ को दुरुस्त करते हैं।
ग्रीक दही का करें सेवन
गट हेल्थ को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आप फैट फ्री ग्रीक दही का सेवन करें। ये फूड इम्यूनिटी को स्ट्रांग करते हैं और बॉडी को हेल्दी रखते हैं। ग्रीक दही प्रोटीन और आंत के अनुकूल प्रोबायोटिक्स का एक बेहतरीन स्रोत है। आंत की सेहत को दुरुस्त करने के लिए आप इसका सेवन ताजे फलों के साथ करें।
बादाम का करें सेवन
बादाम का सेवन आंत की सेहत को दुरुस्त करता है। प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर बादाम गट हेल्थ को दुरुस्त करता है और बॉडी को हेल्दी रखता है।