आंत हमारे पाचन तंत्र का अहम हिस्सा है जिसका काम खाने को पचाना, पोषक तत्वों को अवशोषित करना और शरीर से गंदगी को बाहर निकालना है। आंत को दो हिस्सों में बांटा जाता है एक छोटी आंत तो दूसरी बड़ी आंत। छोटी आंत (Small Intestine) का काम पोषक तत्वों का अवशोषण करना है तो बड़ी आंत (Large Intestine) का काम पानी अवशोषित करना और मल को जमा कर शरीर से बाहर निकालने के लिए तैयार करना है। आंतों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में फाइबर रिच फूड्स का सेवन करना जरूरी है। डाइट में फाइबर से भरपूर कुछ फूड्स जैसे फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है,आंतों की सफाई होती है,आंत में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं, सूजन और संक्रमण का खतरा कम होता है।
ब्राजील और अमेरिकी शोधकर्ताओं द्वारा सेल होस्ट एंड माइक्रोब पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक घुलनशील फाइबर से भरपूर फूडस का सेवन करने से आंतों का हानिकारक बैक्टीरिया से बचाव होता है। रिसर्च के मुताबिक डाइट में डाइटरी फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं और हानिकारक बैक्टीरिया जैसे क्लेबसिएला निमोनिया और ई.कोली के संक्रमण का जोखिम कम होता है।
रिसर्च में 45 देशों के 12,000 से अधिक लोगों के मल के नमूनों का विश्लेषण किया गया। अध्ययन से पता चला कि फेकल बैक्टीरियम जैसे बैक्टीरिया जो फाइबर को शॉर्ट-चेन फैटी एसिड में परिवर्तित करते हैं, संक्रमण से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, सब्जियों, बीन्स और साबुत अनाज जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन आंत की हेल्थ में सुधार करने के लिए और संक्रमण से बचाव करने में जरूरी हैं।
फाइबर कैसे आंतों की सुरक्षा करता है?
अगर आप मल कम डिस्चार्ज करते हैं तो आपको इलाज करने की आवश्यकता है। महान सर्जन और फाइबर शोधकर्ता डेनिस बर्किट ने बताया था डाइटरी फाइबर आंतों को उनका काम आसानी से करने में मदद करता है। फाइबर को प्रीबायोटिक पोषक तत्व माना जा सकता है जो हमारी आंत में गुड बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं। ये रोगाणु हमारे खाने को पचाने में मदद करते हैं ताकि हम अधिक पोषक तत्व प्राप्त कर सकें। फाइबर रिच डाइट आंत के काम को आसान बनाती है और आंत को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया से बचाव करती है।
नट्स,फ्रूट और सीड्स खाएं
बॉडी में फाइबर की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में केला, सेब और बेरीज़ का सेवन करें। मुट्ठी भर नट्स और बीज जैसे बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स का सेवन करें।
अनाज में इन फूड्स को करें शामिल
डाइट में फाइबर रिच अनाज शामिल करने के लिए आप दाल,ब्राउन राइस, रोटी, मूंग दाल,दलिया, सलाद, चना दाल, मल्टीग्रेन रोटी का सेवन करें। आप डाइट में मिक्स सब्जियों और दही को भी शामिल करें आपकी आंत की सेहत दुरुस्त रहेगी।
आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।