फर्मेंटेड फूड्स का चलन भारत के कल्चर में काफी पुराना है। ये फूड अलग-अलग कल्चर में कई तरह से इस्तेमाल किए जाते हैं। भारत में फर्मेंटेड फूड की बेहद वैरायटी मौजूद है जिसमें दही, कांजी, ढोकला, इडली, डोसा, कुलचा, अचार और भी हजारों तरह के फूड मौजूद हैं जिनका देश में सेवन किया जाता है। फर्मेंटेड फूड प्रीजर्वेटिड फूड नहीं है ये नेचुरल फूड हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद है। फर्मेंटेड फूड्स का सेवन करने से बॉडी को भरपूर पोषण मिलता है। इसका सेवन करने से सबसे ज्यादा असर गट हेल्थ पर पड़ता है। ये फूड गट हेल्थ को सुधारते हैं। इनका सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया की संख्या में इज़ाफ़ा होता है। अगर आपकी गट हेल्थ दुरुस्त है तो आप गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने बताया अगर आप पाचन को दुरुस्त रखना चाहते हैं, इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहता हैं, मानसिक स्थिति में सुधार करना चाहते हैं तो आप रोजाना फर्मेंटेड फूड का सेवन जरूर करें।

दही, इडली, डोसा सबसे लोकप्रिय और सेहत के लिए जरूरी किण्वित खाद्य पदार्थ है जो हमारी ओवर ऑल हेल्थ में सुधार करते हैं। गट हेल्थ को दुरुस्त करने में ये फूड जादुई असर करते हैं। आइए जानते हैं कि फर्मेंटेड फूड कैसे गट हेल्थ में सुधार करते हैं और इसका सेवन करने से सेहत में कौन-कौन से बदलाव आते हैं।

फर्मेंटेड फूड कैसे गट हेल्थ में करते हैं सुधार

पेट को हेल्दी रखने के लिए प्रोबायोटिक्स और फर्मेंटेड फूड्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। फर्मेंटेड फूड्स को डाइट में शामिल करके पेट और आंतों की सेहत को दुरुस्त रखा जा सकता है और पूरी बॉडी को हेल्दी रखा जा सकता है। फर्मेंटेड फूड में प्रीबायोटिक मुख्य इंग्रीडेंट होता है जो गुड बैक्टीरिया से भरपूर होता है। प्रोबायोटिक्स जीवित सूक्ष्मजीव (microorganisms) हैं, जो गट हेल्थ को सुधारने में बेहद असरदार साबित होते हैं। बॉडी के लिए फायदेमंद इन सूक्ष्मजीवों को प्राप्त करने के लिए फूड्स को फॉर्मेट किया जाता है। हेल्दी बैक्टीरिया शरीर में पाचन को दुरुस्त करते हैं और दिल की सेहत में भी सुधार करते हैं।

फर्मेंटेड फूड्स का सेवन करने के फायदे

  • कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि डाइट में दही, इडली, डोसा जैसे फर्मेंटेड फूड्स का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और गट में अरबों की संख्या में गुड बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं।
  • ये फूड इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और पेट में मौजूद खराब बैक्टीरिया को मारते हैं।
  • सूजन को कंट्रोल करने में ये फूड बेहद असरदार साबित होते हैं। इन फूड्स का सेवन करने से कब्ज का इलाज होता है और पेट फूलने की समस्या का इलाज होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 70 फीसदी इम्यून सेल्स हमारी गट में मौजूद होते हैं, इन फूड्स का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। मजबूत इम्यूनिटी हानिकारक बैक्टीरिया से बचाव करती है और बॉडी हेल्दी रहती है।
  • हार्मफुल बैक्टीरिया आपकी ओरल हेल्थ को बिगाड़ सकते हैं ऐसे में फर्मेंटेड फूड्स का सेवन आपकी ओरल हेल्थ में सुधार करता है। दांतों और मसूड़ों को सेहतमंद रखने में ये फूड बेहद उपयोगी है।
  • इन फूड्स का सेवन करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।