बॉडी की अच्छी सेहत का राज पेट से जुड़ा है। पेट को दुरुस्त करने के लिए डाइट का अहम किरदार है। अगर डाइट ठीक रहती है तो आपको गैस, एसिडिटी और अपच जैसी बीमारियों से राहत मिलती है। पाचन को दुरुस्त रखने के लिए गट हेल्थ का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है। गट हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए ऐसे फूड्स का सेवन करना जरूरी है जो फाइबर से भरपूर हो, जिसका सेवन करने से पेट साफ रहें और आंतों में जमा गंदगी भी बाहर निकल जाए। आंतों को हेल्दी रखने के लिए घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर का सेवन करना जरूरी है। फाइबर रिच फूड्स का सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं जो आंतों को पोषण मिलता हैं।
हेल्थलाइन के मुताबिक कुछ फाइबर रिच फूड्स ऐसे हैं जिनका सेवन करने से कब्ज का इलाज होता है, मल डिस्चार्ज नियमित होता है और आंत को पोषण मिलता है। कुछ खास फूड्स का सेवन करने से आंत की सूजन कंट्रोल रहती है। आंत में गुड बैक्टीरिया बढ़ने से ये बैक्टीरिया शॉर्ट-चेन फैटी एसिड का उत्पादन करते हैं, जो इंफ्लामेशन को कंट्रोल करते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से ऐसे फाइबर रिच फूड है जिनका सेवन करने से कब्ज से निजात मिलती है, पाचन दुरुस्त रहता है और आंत की सेहत भी ठीक रहती है।
ओटमील का करें सेवन
ओटमील एक ऐसा फूड है जो घुलनशील फाइबर खासतौर पर बीटा-ग्लूकॉन से भरपूर है। इस प्रकार के फाइबर को गुड बैक्टीरिया के बढ़ाने में और गट हेल्थ में सुधार करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अतिरिक्त बीटा-ग्लूकॉन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करता है और ब्लड में शुगर के स्तर को भी नॉर्मल करता है। ओटमील में फाइबर की मात्रा को बढ़ाने के लिए आप फल, मेवे या सीड्स का सेवन कर सकते हैं।
साबुत अनाज का करें सेवन
फाइबर से भरपूर साबुत अनाज का सेवन करने से गट हेल्थ दुरुस्त रहती है। साबुत अनाज में आप जौ, ब्राउन चावल और क्विनोआ का सेवन करें। ये फूड्स घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों का बेहतरीन स्रोत हैं। साबुत अनाज एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं जो हमारी ओवर ऑल हेल्थ को दुरुस्त करते हैं।
प्याज़ और चुकंदर का करें सेवन
आंत की सेहत को दुरुस्त करने के लिए आप डाइट में प्याज और चुकंदर का सेवन करें। एक कप चुकंदर में 3.4 ग्राम फाइबर होता है जो आंत के गुड बैक्टीरिया को पोषण देता है और मल त्याग को असान बनाता है। प्याज पाचन एंजाइम को सक्रिय करके पेट की गैस और अपचन जैसी परेशानियों से निजात दिलाती है। फाइबर बढ़ाने के लिए और गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए आप डाइट में प्याज और चुकंदर का सेवन करें।
इन फूड्स को करें डाइट में शामिल
मायोक्लोनिक के मुताबिक डाइट में कुछ फल, सब्ज़ियों,बीन्स, मटर और दालों को शामिल करें। ये सभी फूड बॉडी में फाइबर की कमी को पूरा करते हैं और आंत को हेल्दी रखते हैं। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों में कई तरह के फाइबर का मिश्रण होता है जिसमें कुछ फाइबर बड़ी आंत में मल को गतिशील रखने में मदद करते हैं। दूसरे फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद करते हैं। इन फूड्स का सेवन करने से कब्ज से निजात मिलती है और आंत की सेहत दुरुस्त रहती है।