बढ़ता वजन सबसे बड़ी परेशानी है। बढ़ते वजन का सबसे ज्यादा असर पेट,कमर और कूल्हों पर दिखता है। इन जगहों पर चर्बी ज्यादा जमा होने लगती है और कई बीमारियों का कारण बनती है। पेट की चर्बी या विसरल फैट कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। यह चर्बी मुख्य रूप से आंतों और अन्य अंगों के आसपास जमा होती है और शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती है। पेट कमर और कूल्हों पर जमा चर्बी दिल के रोगों, किडनी डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकती है।
पेट की चर्बी मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती है और हाई ब्लड शुगर, हाई ब्लड प्रेशर और खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती है। इन बीमारियों के जोखिम को कम करना है तो डाइट में कुछ खास ड्रिंक का सेवन करें।
आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया अगर आपके पेट के आस-पास चर्बी ज्यादा है तो आप डाइट में लौकी का जूस, अदरक का पानी, जौ का पानी और आंवला के जूस का सेवन करें। ये जूस तेजी से चर्बी घटाते हैं। आइए जानते हैं कि इन 4 ड्रिंक का सेवन करने से कैसे बॉडी का फैट कंट्रोल रहेगा और इम्यूनिटी मजबूत होगी।
गर्म पानी का सेवन करें
गर्म पानी का सेवन करें। गर्म पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन घटाना आसान होता है। गर्म पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है जिससे खाना ठीक से पचता है और बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।
अदरक के पानी का करें सेवन
अदरक के पानी का सेवन करके आप वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। अदरक में जिंजरोल होता है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे वजन को घटाना आसान होता है। इस पानी का सेवन करने पेट फूलने की समस्या का समाधान होता है। खाने के बाद सुबह शाम इस पानी का सेवन करें तो आपके लिए पेट और कमर की चर्बी घटाना आसान होगा।
आंवला के जूस का करें सेवन
वजन को कम करना चाहते हैं और इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो आप रोजाना आंवला के जूस का सेवन करें। विटामिन सी से भरपूर आंवला बॉडी में फैट सेल्स को ब्रेक डाउन करता है। इस जूस को रोजाना पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है।
लौकी के जूस का करें सेवन
वजन घटाने के लिए आप लौकी के जूस का सेवन करें। लौकी का जूस लौ कैलोरी जूस है जिसमें फाइबर ज्यादा होता है। वजन घटाने के लिए इस जूस को दिन में दो बार पिएं। ये जूस पाचन को दुरुस्त करेगा और बॉडी को हेल्दी रखेगा।
जौ के पानी का सेवन करें
जौ के पानी का सेवन करने से वजन घटाना आसान होता है। ये जूस पाचन को दुरुस्त करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है और ओवर ईटिंग से छुटकारा दिलाता है।
कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है तो नाश्ते में इन 5 गलतियों को कभी नहीं दोहराएं, नसों में नहीं जमेगा LDL Cholesterols, दिल रहेगा हेल्दी। ये कौन सी गलतियां है जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।