डायबिटीज एक ऐसी क्रॉनिक बीमारी है जिसके लिए खराब डाइट, बिगड़ता लाइफस्टाइल और तनाव जिम्मेदार है। डायबिटीज को अगर लम्बे समय तक कंट्रोल नहीं किया जाए तो ये बीमारी कई दूसरी क्रॉनिक बीमारियों का कारण बन सकती है। डायबिटीज मरीजों की ब्लड शुगर हाई होने पर सबसे ज्यादा  लोगों को डायबिटीज न्यूरोपैथी के लक्षण परेशान करते हैं। डायबिटीज में हाथ-पैरों की झनझनाहट (tingling), सुन्नपन (numbness) और जलन जैसे लक्षण न्यूरोपैथी (Diabetic Neuropathy) की वजह से होते हैं। लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़े रहने के कारण नसों को नुकसान पहुंच सकता है।

हेल्थलाइन के मुताबिक डायबिटीज मरीज अगर कुछ फलों का सेवन करें तो आसानी से डायबिटीज न्यूरोपैथी के लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं। कुछ फलों का सेवन करने से बॉडी को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, नसों की मरम्मत और झनझनाहट कंट्रोल रहती है और ब्लड में शुगर का स्तर भी कंट्रोल रहता है।  

डायबिटीज़ में ज़्यादातर लोग अपने पसंदीदा फलों को खाना ही छोड़ देते हैं, सिर्फ इसलिए ताकि शुगर लेवल कंट्रोल में रहे। लेकिन डायबिटीज मरीज फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स जानकर ये आसानी से समझ सकते हैं कि उनके लिए कौन से फलों का सेवन बेहतर है? कुछ फल ऐसे हैं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और जिनका सेवन करने से बॉडी को पोषण मिलता है, हाथ-पैरों की झनझनाहट कंट्रोल रहती है और ब्लड शुगर भी नॉर्मल रहता है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से फलों का सेवन डायबिटीज मरीज कर सकते हैं।

जामुन खाएं

जामुन (Jamun) जिसे इंडियन ब्लैकबेरी भी कहा जाता है। ये फल ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए एक बेहतरीन फल है। इसमें जम्बोलिन (Jamboline) जैसे यौगिक पाए जाते हैं जो शरीर में ग्लूकोज रिलीज की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) सिर्फ 25 है और इसमें फाइबर भी भरपूर होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे एक आदर्श विकल्प बनाता है। डायबिटीज मरीज जामुन का सेवन मिड मॉर्निंग स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं। जामुन का सेवन स्मूदी बनाकर कर सकते हैं।

अमरूद खाएं

अमरूद (Guava) विटामिन C और फाइबर से भरपूर फल है जो ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) केवल 12–24 के बीच होता है, जिससे यह इंसुलिन स्पाइक नहीं करता और डायबिटीज़ के मरीजों के लिए एक डायबिटीज फ्रैंडली फल बन जाता है। अमरूद का सेवन कच्चा, फ्रूट चाट के रूप में कर सकते हैं।

रोज सेब (Apple) खाएं

रोज एक सेब खाएं और डॉक्टर को दूर भगाएं, ये कहावत पूरी तरह दुरुस्त है। डायबिटीज मरीज रोज सेब का सेवन करें तो डायबिटीज कंट्रोल कर सकते हैं। सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 36–40 के बीच होता है और यह पेक्टिन और पॉलीफेनोल्स जैसे प्राकृतिक यौगिकों से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता हैं। आप सेब का सेवन शाम में छिलके सहित कर सकते हैं।

नाशपाती (Pear) का करें सेवन

नाशपाती एक ऐसा फल है जिसमें घुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 33 होता है जिससे यह शरीर में ग्लूकोज को धीरे-धीरे रिलीज़ करता है। आप नाशपाती का सेवन रोज करें आपकी ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहेगा।

अनार (Pomegranate) का करें सेवन

अनार सेहत के लिए उपयोगी एक ऐसा फल है जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 35 होता है और यह प्यूनिकालागिन (Punicalagin) और एंथोसायनिन्स (Anthocyanins) जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करते हैं। आप अनार का सेवन उसका जूस बनाकर कर सकते हैं। दही के साथ अनार के दाने मिलाकर खा सकते हैं। 

यह पत्तियां ही नहीं इनके बीज भी हैं अमृत, कुछ दाने खाने से करते हैं दवा का काम, बॉडी की कमजोरी हो जाएगी दूर और मिलेंगे 4 फायदे, पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।