खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल पाचन को खराब कर सकता है। बढ़ता तनाव भी पाचन को बिगाड़ सकता है। पाचन से जुड़ी परेशानियों में कब्ज एक ऐसी बीमारी है जिसके लिए डाइट में फाइबर की कमी सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। खाने में  फल, सब्ज़ियां और साबुत अनाज कम लेने से आंतें सही तरीके से काम नहीं करतीं और कब्ज की बीमारी बढ़ने लगती है। पर्याप्त पानी का सेवन नहीं करने से भी मल कठोर हो जाता है और आंतें सुस्त हो जाती हैं। ज्यादा समय बैठने या शारीरिक गतिविधि न करने से पाचन धीमा हो जाता है।

जंक फूड, तैलीय और अधिक मीठा खाने से पाचन में परेशानी होती है। तनाव, चिंता और नींद की कमी आंतों की गति को प्रभावित करती है। हॉर्मोनल और स्वास्थ्य समस्याएं जैसे थायरॉयड, मधुमेह या अन्य आंतरिक रोग भी कब्ज का कारण बन सकते हैं। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो पानी का सेवन ज्यादा करें और डाइट में फाइबर को बढ़ाएं।
कुछ देसी नुस्खे आपको कब्ज से पूरी तरह निजात दिला सकते हैं।

राजस्थान के फेमस वैद्य जगदीश सुमन ने कब्ज को दूर करने के लिए और पाचन को ठीक करने के लिए कुछ खास नुस्खे बताएं है,अगर इनको अपना लिया जाए तो आसानी से पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर किया जा सकता है। एक्सपर्ट ने बताया अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं तो आप पानी के साथ अरंडी के तेल का सेवन करें। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि पानी के साथ अरंडी का तेल कैसे कब्ज को दूर करता है और पाचन ठीक करता है। 

अरंडी का तेल कैसे कब्ज को दूर करता है?  

अरंडी का तेल कब्ज को दूर करने में बेहद असरदार साबित होता है। अरंडी का तेल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसका सेवन करने से पेट और आंतों में जमा गंदगी साफ होती है। अरंडी का तेल आयुर्वेद में कब्ज़ और आंतों की गंदगी दूर करने के लिए एक प्राकृतिक उपाय माना जाता है। इसमें हल्का मूत्रवर्धक और पाचक गुण होते हैं, जो आंतों की गति को तेज़ करके मल को नरम बनाते हैं।

इसके सेवन से आंतों में जमा टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है। एक कप गर्म पानी लें और उसमें 2-4 चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं और अच्छी तरह मिलाएं। इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे असरदार माना जाता है। सेवन के बाद हल्का चलना या गर्म पानी पीना पाचन में मदद करता है। इसके बाद आप एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का भी सेवन करें। याद रखें कि जब भी आप दिन में पानी पिएं गर्म पानी ही पिएं।

अरंडी के तेल का ज्यादा सेवन कैसा करता है असर ?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, ज़्यादा मात्रा में अरंडी का तेल निगलना हानिकारक हो सकता है। अरंडी के तेल का ज़रूरत से ज़्यादा सेवन करने से पेट में ऐंठन, छाती में दर्द, दस्त, चक्कर आना और बेहोशी, जी मिचलाना, सांस लेने में कठिनाई, स्किन पर चकत्ते होना, गले में जकड़न होने जैसे लक्षण दिखते हैं।

बिना कुछ खाए पेट फूल कर बन जाता है कुप्पा, कब्ज से जीना होता है मुहाल, सिर्फ यह 1 सीड्स करेंगे पाचन सुधारने में मदद, हार्वर्ड डॉक्टर ने बताया तरीका। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।