सर्द हवाएं चलना शुरु हो चुकी हैं और सर्दी का अहसास भी होने लगा है। इस मौस में तरह-तरह के टेस्टी फल आने लगते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। शरीफा सर्दी का ऐसा फल है जिसकी तासीर गर्म होती है जो सर्दी में बॉडी को गर्म रखता है। शरीफा का सेवन अगर रोजाना किया जाए तो पाचन दुरुस्त रहता है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। शरीफा का सेवन करने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। ये बॉडी को पोषण देता है और बॉडी को हेल्दी रखता है। शरीफा में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन C, विटामिन B6, पोटैशियम और फाइबर मौजूद होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है। इस फल का सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और बीमारियों से लड़ने की ताकत पैदा होती है।
शरीफा कैल्शियम से भरपूर फल है जो महिलाओं के लिए वरदान है। इस फल का सेवन करने के बाद कैल्शियम सप्लीमेंट लेने की जरुरत नहीं होती। ये फल इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है और बीमारियों से बचाव करता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरू बाबा रामदेव ने बताया कि शरीफा को लोग सीताफल के नाम से भी जानते हैं। इस फल का सेवन अगर महिलाएं करें तो लिकोरिया जैसी बीमारी से बचाव होता है। जिन महिलाओं को वाइट डिस्चार्ज की परेशानी है वो सर्दी में इस फल का सेवन करें। आइए जानते हैं कि शरीफा का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
मूड रहता है ठीक
शरीफा विटामिन बी 6 का एक बेहतरीन स्रोत है। 100 ग्राम शरीफा का सेवन करने से विटामिन बी6 सेरोटोनिन और डोपामाइन सहित न्यूरोट्रांसमीटर के निर्माण में मदद मिलती है, जो आपके मूड को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस फल का सेवन करने से तनाव कम होता है और मूड हेल्दी रहता है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
शरीफा में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मौजूद होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। पोटेशियम और मैग्नीशियम दोनों ब्लड वैसल्स के फैलाव को बढ़ावा देते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर दिल के रोगों और स्ट्रॉक का खतरा बढ़ाता है। अगर आप बीपी को नॉर्मल करना चाहते हैं तो शरीफा का सेवन करें।
पाचन रहता है दुरुस्त
अगर आप पाचन को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आप फाइबर से भरपूर शरीफा का सेवन करें। फाइबर से भरपूर शरीफा मल को सॉफ्ट करता है और कब्ज को तोड़ता है। इसका सेवन करने से आंत की सेहत दुरुस्त रहती है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। बॉडी को एनर्जी देने वाले इस फल का सेवन करने से पाचन से जुड़ी सारी परेशानियां दूर होती है।
इंफ्लामेशन होता है कंट्रोल
क्रॉनिक सूजन, दिल के रोग और कैंसर से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ाती है। शरीफा में सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं जो बॉडी में होने वाली सूजन को कंट्रोल करते हैं।
इम्यूनिटी होती है स्ट्रांग
शरीफा एक ऐसा फल है जो विटामिन सी से भरपूर है। विटामिन सी से भरपूर ये फल संक्रमण से बचाव करता है और इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि विटामिन सी का सेवन सर्दी-जुकाम से निजात दिलाता है।