कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे पीड़ित होने पर व्यक्ति की रातों की नींद और दिन का चैन सब उड़ जाता है। कब्ज होने पर आपको मल त्यागने में कठिनाई होती है, जिससे आपको पेट में तेज दर्द, ऐंठन, सीने में जलन, खट्टी डकारें जैसी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। बता दें कि इसके पीछे आपकी बिगड़ी हुई जीवनशैली, खाने-पीने की गलत आदतें और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट न लेना एक कारण हो सकता है। यही वजह है कि आज के समय में कम उम्र में भी लोगों को कॉन्स्टिपेशन से दो-चार होना पड़ता है।

वहीं, अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं और तमाम तरह की दवाओं और चूर्ण को खाने के बाद भी आपको कब्ज से राहत नहीं मिल पा रही है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको एक ऐसा जबरदस्त नुस्खा बता रहे हैं, जिसे आजमाकर आप चंद मिनटों में आंतों में सड़ रहे मल को साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये खास तरीका-

खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें ये खास चीज

बता दें कि हम यहां देसी घी की बात कर रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह जल्दी उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच पिघला हुआ देसी घी मिलाकर पीने और इसके बाद करीब 10 मिनट वॉक करने से कब्ज की समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। गुनगुने पानी में मिलाया गया देसी घी नेचुरल तरीके से पेट साफ करने में मदद करता है।

इससे बाउल मूवमेंट बेहतर बनाता है, साथ ही घी डाइजेस्टिव ट्रैक के लिए लुब्रिकेंट की तरह काम करता है, जिससे भी डाइजेशन बेहतर ढंग से हो पाता है और मल त्यागने में आसानी होती है। इतना ही नहीं, खाली पेट इस घोल को पीने से आपकी सेहत को और भी कई फायदे पहुंचते हैं।

और भी हैं कई फायदे

  • सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में देसी घी मिलाकर पीने से स्किन अधिक ग्लोइंग बनती है। दरअसल, घी में प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टी होती हैं, ये स्किन को अंदरूनी निखार देता है। साथ ही इसके सेवन से बॉडी में टॉक्सिन जमा नहीं होते है, जिससे भी आपकी स्किन अधिक हेल्दी दिखती है।
  • आयुर्वेद के अनुसार, गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से आपकी आंखों की रोशनी में भी सुधार हो सकता है।
  • नियमित रूप से गुनगुना पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से नाक, गले और छाती के इन्फेक्शन से राहत पाई जा सकती है।
  • इन सब के अलावा रोजाना गुनगुने पानी के साथ घी का सेवन करने से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।