High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी (High Blood Pressure Disease) में मरीज के शरीर में खून का बहाव बहुत तेजी से होता है जिसकी वजह से उसका मन विचलित रहता है और कई अन्य परेशानियां भी सहनी पड़ती हैं। बताया जाता है कि लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहना घातक साबित हो सकता है। यूं तो ये समस्या बहुत आम है लेकिन अगर इसे गंभीरता से न लिया जाए तो कई खतरनाक बीमारियों की चपेट में आने की संभावना रहती है।
हाल में ही मैंने प्यार किया फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर आयुर्वेदिक औषधि दालचीनी के फायदों के बारे में बताया है जिसमें वो कहती हैं कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी किचन का ये मसाला लाभकारी होता है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में असरदार: ब्लड प्रेशर के मरीजों का दिल दूसरों की तुलना में कमजोर होता है, ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर ठीक बना रहे। दालचीनी इन परेशानियों को कम करने में मददगार होता है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण रखने के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत होता है। दालचीनी गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल में वृद्धि के लिए भी जिम्मेदार होता है।
हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम: दालचीनी ब्लड में मौजूद फैट कम करता है जो हृदय संबंधित रोगों से बचाने में मदद करता है। साथ ही स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे से भी बचाता है। रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में दालचीनी मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।
वजन घटाने में सहायक: दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो वजन कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी सहायक होता है। इससे बॉडी से एक्स्ट्रा फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
कैसे करें इस्तेमाल: इसका सेवन अधिकांश लोग चूर्ण बनाकर करते हैं, हार्ट को मजबूती प्रदान करने के लिए दालचीनी की चाय या काढ़ा का सेवन भी किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप गर्म पानी और उसमें एक चम्मच दालचीनी पाउडर डालें। इसके बाद सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें, और जब आप सोने जा रहे हो उससे आधे घंटे पहले इसे पी लें।