हेल्दी और फिट शरीर के लिए अच्छा खानपान और अच्छा लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है, लेकिन अब इसका बिल्कुल उल्टा हो रहा है। जिसके चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शरीर में अपना घर बनाने लगती हैं। ऐसे ही कोलेस्ट्रोल भी एक ऐसी समस्या हो जो तेजी से लोगों को प्रभावित कर रही है। हेल्दी शरीर के लिए कोलेस्ट्रॉल की भूमिका भी अहम होती है, लेकिन आज के समय में कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। शरीर में एक बार कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है तो इसका सीधा असर दिल पर पड़ता है और हार्ट से संबंधी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। डायटीशियन डॉ. शिल्पा अरोड़ा ने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कुछ सब्जियों को फायदेमंद बताया है, जिनकी मदद से सेहत पर बहुत असर पड़ेगा और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होगा।
2019 में करंट मेडिसिनल केमिस्ट्री पत्रिका में छपी एक रिसर्च के अनुसार, विटामिन युक्त भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है और हृदय रोग का जोखिम कम होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनिया भर में हार्ट के चलते ही सबसे अधिक मौतें होती हैं और हार्ट की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण कोलेस्ट्रॉल का हाई होना है।
कोलेस्ट्रॉल कम करेंगी ये सब्जियां
डायटीशियन डॉ. शिल्पा अरोड़ा ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल वसा की तरह चिपचिपा पदार्थ होता है, जो हमारी डाइट के जरिए बॉडी में पहुंचकर नसों में जमने लगता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर कई बीमारी हो सकती हैं। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पुदीना, मशरूम और शकरकंद बहुत ही फायदेमंद हो सकती है।
पुदीना
सर्दियों में पुदीना के पत्तों का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। पुदीना खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। इसके साथ ही पुदीना के पत्ते फैट बर्निंग में मदद करते हैं, तो पुदीना से वजन भी कम करने में मदद मिलती है।
शकरकंद
शकरकंद हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है। इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और खराब कोलेस्ट्रॉल भी कम हो जाता है। शकरकंद को स्वीट पोटेटो भी कहते हैं, एंटीऑक्सीडेंट्स समेत फाइबर से भरपूर सब्जी है। इसे रोज खाने से शरीर को कई प्रकार के विटामिन्स मिलते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
मशरूम
मशरूम का रोजाना सेवन करने से शरीर को पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। इससे लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हार्ट संबंधी समस्याएं कम होती हैं। मशरूम कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम रखने में बहुत असरदार होती है। इसका सेवन गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और शरीर की कई समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
वहीं, उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल का स्तर क्या होना चाहिए? क्योंकि, शरीर में जब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है तो इसके कारण हार्ट से संबंधी बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।