Foods High in Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा मोम जैसा पदार्थ है जो खून में पाया जाता है। यह नसों को अवरुद्ध कर देता है। इसे ही बैड कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है। इसे स्वास्थ्य के लिए घातक माना जाता है क्योंकि इसका स्तर बढ़ने से हृदय रोग, दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
चिकन खाने से परहेज करें
ज्यादातर लोगों को चिकन खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol Foods — Which to Eat, Which to Avoid0 बढ़ गया है तो आपको चिकन खाना बंद कर देना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होने पर अगर आप चिकन खाते हैं तो यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इससे रक्त प्रवाह में रुकावट आ सकती है।
रेड मीट खाने से परहेज करें
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने (Cholesterol Content of Foods) पर रेड मीट खाने से बचें। लाल मांस स्तनधारियों से प्राप्त मांस है। मसलन मटन, भेड़, पोर्क, बीफ का सेवन करने से बचें।
डेयरी उत्पादों का सेवन कम करें
कोलेस्ट्रॉल अधिक होने पर डेयरी उत्पादों का सेवन कम करें। डेयरी उत्पादों से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने (Cholesterol foods to avoid) की संभावना होती है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दूध से बनी चीजों का सेवन कम कर दें।
जंक फूड्स और फ्राइड आइटम
जंक फूड तरह-तरह के तेल, मसाले और आटे से बने होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करते हैं। इन खाद्य पदार्थों में चिप्स, नाचोस, मिल्क चॉकलेट, सोडा, फलों के स्वाद वाले पेय आदि शामिल हैं। हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, तेल में तले हुए खाद्य पदार्थ आपके स्वास्थ्य और कोलेस्ट्रॉल (How to lower cholesterol) के लिए खराब होते हैं। ये खाद्य पदार्थ भी मोटापे का कारण बनते हैं। तले हुए खाद्य पदार्थ शरीर के सभी अंगों के लिए हानिकारक होते हैं।
मीठे पदार्थ
मीठे खाद्य पदार्थों में चीनी की मात्रा अधिक होती है और इसलिए कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ जाता है। आइसक्रीम, केक, पेस्ट्री, डोनट्स आदि जैसे खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। ये सभी चीजें दिल के लिए खतरनाक होती हैं। इसके अलावा कुछ डेयरी उत्पाद जिनका आप नियमित रूप से सेवन करते हैं, शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL cholesterol foods) को बढ़ा सकते हैं। डेयरी उत्पादों जैसे फुल क्रीम दूध, पनीर और मक्खन के सेवन से बचना या कम करना बेहतर है।