Cholesterol Level Chart: भागदौड़ भरा लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते शरीर में कोलेस्ट्रॉल की समस्या बेहद खतरनाक होती जा रही है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल तेजी से बढ़ रहा है और ये सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके बढ़ने से खतरनाक बीमारियां शरीर को अपनी चपेट ले रही हैं। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए आवश्यक प्रकार का मोम जैसा एक चिपचिपा पदार्थ है, जो कोशिकाओं के निर्माण और हार्मोन्स के उत्पादन में मदद करता है। शरीर में जब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है तो इसके कारण हार्ट से संबंधी बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। चलिए आपको बताते हैं उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल का स्तर क्या होना चाहिए और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल के प्रकार
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं, एक बैड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा गुड कोलेस्ट्रॉल होता है। एलडीएल (Low-Density Lipoprotein) इसे खराब कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है, क्योंकि यह धमनियों में जमा होकर ब्लड सर्कुलेशन को बाधित करता है। वहीं, दूसरा एचडीएल (High-Density Lipoprotein) इसे अच्छा कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है, क्योंकि यह धमनियों से कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करता है।
उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल लेवल
| 20 साल से कम उम्र के लिए | लेवल |
| कुल कोलेस्ट्रॉल | 170 mg/dL से कम |
| एलडीएल (LDL) | 100 mg/dL से कम |
| एचडीएल (HDL) | 45 mg/dL से अधिक |
20-39 साल की उम्र के लिए
| कुल कोलेस्ट्रॉल | 125-200 mg/dL |
| एलडीएल (LDL) | 100 mg/dL से कम |
| एचडीएल (HDL) | 40 mg/dL से अधिक |
40 साल और उससे ज्यादा के लिए
| कुल कोलेस्ट्रॉल | 125-200 mg/dL |
| एलडीएल (LDL) | 100 mg/dL से कम (अगर हार्ट रोग का जोखिम अधिक है, तो 70 mg/dL से कम) |
| एचडीएल (HDL) | 40 mg/dL से अधिक (पुरुषों के लिए) और 50 mg/dL से अधिक (महिलाओं के लिए) |
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कैसे कंट्रोल करें?
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है। ज्यादा ऑयली और अनहेल्दी खाना खाने से बचना होगा। इसके साथ ही फाइबर से भरपूर फूड्स, जैसे फल, सब्जियां और साबुत अनाज आदि कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
- नियमित एक्सरसाइज- शारीरिक गतिविधि करना हार्ट की हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
- वजन मेंटेन में बनाए रखने से भी एलडीएल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
वहीं, किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने का काम करती है और शरीर से टॉक्सिन को पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। ऐसे में सुबह उठते ही कुछ आसान तरीकों से किडनी को हेल्दी और सुपर एक्टिव बनाया जा सकता है।
