Health Tips: हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल एक अहम भूमिका निभाता है। कोलेस्ट्रॉल का कंट्रोल में रहना हमारी सेहत के लिए बहुत ही जरूर होता है। हाई कोलेस्ट्रोल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। शरीर में कोलेस्ट्रोल का मात्रा अधिक होने से मोटापा बढ़ने लगता है। शरीर में मोटापा बढ़ने से कई बीमारियों के पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना बहुत आवश्यक है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह-सुबह कुछ चीजों के सेवन और कुछ काम करने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।
क्या होता है कोलेस्ट्रॉल</p>
कोलेस्ट्रॉल एक वसायुक्त यानी फैटी, तैलीय स्टेरॉयड है जो कोशिका झिल्ली में पाया जाता है। यह रक्त कोशिकाओं में प्लाक के निर्माण का कारण बनता है। ऐसे में अगर शरीर में कोलेस्ट्रोल का मात्रा अधिक हो जाती है तो यह रक्त आपूर्ति में रुकावट का कारण बनता है। जिससे ब्लड प्रेशर, दिल का दौरा, मस्तिष्क स्ट्रोक होने का खतरा हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित यानी कंट्रोल करने के लिए हमें अपने लाइफस्टाइल और खानपान पर खास ध्यान रखना पड़ता है।
कोलेस्ट्रॉल कैसे करें कम
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आपको सुबह-सुबह अपने खानपान में इन चीजों का सेवन करना होगा। इसके साथ ही अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करना होता। इन सब की मदद से आप आसानी से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते है।
अखरोट
अखरोट में कई पोषक तत्व होते हैं। अगर आप रोजाना नाश्ते में कुछ अखरोट खाते हैं, तो ये कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि इससे हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है।
बादाम
बादाम अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। कई अध्ययनों के अनुसार, सुबह सबसे पहले बादाम खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। इसलिए इन्हें सुबह के समय खाना बेहतर होता है।
संतरे का जूस
सुबह-सुबह एक गिलास संतरे का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। संतरे में फ्लेवोनोइड्स और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं।
सुबह की सैर
शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने के लिए सुबह-सुबह सैर करना एक अच्छा विकल्प है। व्यायाम से रक्त में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। इसके साथ ही योग भी किया जा सकता है। योग भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।
अकाई बेरी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। अकाई बेरी के सेवन से हार्ट, मस्तिष्क, पाचन, कोलेस्ट्रॉल, त्वचा और वजन कम किया जा सकता है। नीचे दिए गए लिंक कर क्लिक कर जानें अकाई बेरी के फायदे…
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।