हर घर में पाई जाने वाली इलायची अपने खुशबू से खाने को और ज्यादा स्वादिष्ट बना देती है। मसालों की रानी इलायची खाने की सुगंध को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को कई बीमारियों से भी बचाती है। इलायची में कई सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो मनुष्य को स्वस्थ रखते हैं। इसके बीजों में फाइटोकेमिकल्स जैसे- अल्फा-टेरपिनॉल, मायकेनिन, लाइमोनीन, और मेंथोफोन पाए जाते हैं। इलायची दांतों मे कीड़े लगने से बचाती है, साथ ही वजन घटाने में भी मददगार साबित होती है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मुंह के कैंसर में भी यह कारगर है।
दांतों में कीड़े लगने से बचाए: इलायची में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो दांतों में कीड़े लगने से बचाते हैं। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल, एक शक्तिशाली एंटीसेप्टिक है, जो बैक्टीरिया को मारने के लिए जाना जाता है। साथ ही यह मुंह की दुर्गंध से भी छुटकारा दिलाती है।
पाचन को करती है ठीक: रोजाना इलायची के सेवन से पाचन दुरुस्त हो सकता है। साथ ही यह वजन घटाने में भी लाभदायक है। इलायची को अपने खाने में शामिल करने से आप तेजी से अपना वजन घटा सकते हैं।
खांसी-जुकाम में फायदेमंद: इलायची का सेवन करने से खांसी और गले की खराश से भी छुटाकारा पाया जा सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले आधा से एक ग्राम इलायची चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर खाएं। इसका दो से तीन दिन सेवन करने से गले की खराश को ठीक करने में मदद मिलती है।
ब्लड प्रेशर को कम करने में करती है मदद: इलायची का रोजाना सेवन करने से ब्लड प्रेशर को भी कम किया जा सकता है। जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, उन्हें इलायची का नियमित सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
नपुंसकता दूर करने में करती है मदद: इलायची में कामोत्तेजक गुण होते है। इसके कारण यह नपुंसकता को दूर करने में भी मदद करती है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों में सेक्स की इच्छा बढ़ाने में मदद करती है।
ब्लड शुगर लेवल को करे कंट्रोल: इलायची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।