Tips to reduce your blood pressure: आजकल ब्लड प्रेशर की समस्या बेहद आम हो गई है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण लोगों को हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। ब्लड प्रेशर की समस्या खराब खान-पान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और अनुवांशिकता के कारण होता है। यह समस्या तब होती है जब ब्‍लड को ऑर्गन तक सप्लाई करने के लिए ज्यादा प्रेशर लगाना होता है। इस समस्या को कंट्रोल में रखने के लिए लोग दवाइयां खाते हैं लेकिन आप किचन में रखी चीजों की मदद से भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल रख सकते हैं।

लहसुन खाने से:
लहसुन में एडिनोसिन होता है जो आपके ब्लड में फैल जाता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए दवा के साथ-साथ आप रोजाना लहसुन का एक टुकड़ा भी खाएं। यह आपको और भी कई स्वास्थ्य लाभ देगा।

आंवला:
आंवला में विटामिन-सी होता है जो ब्लड वेसेल्स को बढ़ा देता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो जाता है। इसके अलावा आंवला ब्लड में सोडियम की मात्रा को कम करता है जो ब्लड प्रेशर के लिए बेहद जरूरी होता है। रोजाना एक आंवला आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है।

डार्क चॉकलेट:
डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड होता है जो ब्लड वेसेल्स को लचीला करता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही यह आपके ब्लड में सोडियम की मात्रा को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

केला:
केला बहुत से लोगों का पसंदीदा फल है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। केले में हाइपरटेंसिव गुण उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम भी होता है जो बॉडी में सोडियम के प्रभाव को कम करता है।

(और Health News पढ़ें)