Broccoli vs cauliflower: हेल्दी और फिट शरीर के लिए सब्जियों के सेवन बहुत ही लाभकारी होता है, क्योंकि इनसे शरीर को जरूर पोषक तत्व मिलते हैं और कई बीमारियों से बचाव होता है। बाजार में सब्जियों की भरमार है। जब बात सेहतमंद खाने की आती है, तो ब्रोकोली और फूल गोभी इन दो सब्जियों का नाम सबसे पहले लिया जाता है। ये दोनों सब्जी दिखने में एक जैसी जरूर लगती हैं, लेकिन इनके पोषण, स्वाद और हेल्थ पर असर अलग-अलग होते हैं। ब्रोकली में विटामिन ए, सी और के ज्यादा होता है, जो आंखों से लेकर पूरी हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। वहीं, फूल गोभी में पोटैशियम अधिक होता है और कार्बोहाइड्रेट थोड़ा कम होता है।

डॉक्टर्स और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ब्रोकोली और फूल गोभी दोनों ही क्रूसिफेरस वेजिटेबल्स हैं, जिनमें कैंसर-रोधी, पाचन सुधारक और हार्मोन संतुलन करने वाले तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, दोनों सब्जियों के पोषक तत्व और उपयोग का तरीका जानने के साथ-साथ सेवन अपनी जरूरत के हिसाब से ही करना चाहिए।

ब्रोकली और फूल गोभी की तुलना में अगर अनुकूलता का सवाल हो, तो सफेद रंग की फूल गोभी जीत सकती है। खासकर भारतीय घरों में जहां ब्रोकली अब भी एक विदेशी सब्जी मानी जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ब्रोकली को कम समझा जाए। ब्रोकली के पोषक तत्व फूल गोभी के बराबर होते हैं। बस दोनों में कुछ अंतर होता है। चलिए आपको बताते हैं ब्रोकली और फूल गोभी दोनों में से कौन सी सब्जी सेहत के लिए सबसे ज्यादा बेहतर है।

ब्रोकली

ब्रोकली के पोषक तत्वों की बात की जाए तो एक कप कच्ची ब्रोकली में 30 कैलोरी, 2 ग्राम प्रोटीन, 0 ग्राम वसा, 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2 ग्राम शुगर, 2 ग्राम फाइबर और 29 मिलीग्राम सोडियम होता है। इसके अलावा ब्रोकली में विटामिन ए, सी, के, फोलेट, पोटैशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य खनिज होते हैं। ब्रोकली को पोषक तत्वों का घर कहा जाता है। ब्रोकली इम्यूनिटी को बढ़ाने, पाचन और शरीर में सूजन को कम करने में भी मददगार है। ब्रोकली तनाव और चिंता को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। यह डायबिटीज और बीपी को भी कंट्रोल में रखती है। इससे वजन भी कंट्रोल में मदद मिल सकती है।

फूल गोभी

फूल गोभी के पोषक तत्वों की बात की जाए तो एक कप कच्ची फूल गोभी में 27 कैलोरी, 2 ग्राम प्रोटीन, 0 ग्राम वसा, 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2 ग्राम शर्करा, 2 ग्राम फाइबर और 32 मिलीग्राम सोडियम होता है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक विटामिन और खनिज भी होते हैं। फूल गोभी सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है। भारत में कई लोग इससे तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं। फूल गोभी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, हड्डियों को स्वस्थ रखने और रक्त आपूर्ति को सही रखने में बहुत मदद करती है। इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है।

आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।