Cauliflower Vs Broccoli: फूलगोभी और ब्रोकली दोनों ही स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं, लेकिन विदेशी लोग ज्यादातर ब्रोकली का इस्तेमाल करते हैं और भारतीय फूलगोभी खाना अधिक पसंद करते हैं। ब्रोकली और फूलगोभी एक जैसे होते हुए अलग-अलग पोषण लाभ देती हैं। ब्रोकली में विटामिन ए, सी और के ज्यादा होता है, जो आंखों से लेकर पूरी हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। वहीं, फूलगोभी में पोटैशियम अधिक होता है और कार्बोहाइड्रेट थोड़ा कम होता है। दोनों सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं और स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं, लेकिन कई बार लोगों के मन में ये शंका होती है कि सेहत के लिए ब्रोकली या फूलगोभी कौन सी बेस्ट होती है।

पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक, सब्जियों का सेवन हमेशा से ही स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इन सब्जियों में ब्रोकली और फूलगोभी भी शामिल हैं। दोनों एक ही वंश के हैं, लेकिन रंग अलग-अलग है। दोनों ही सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं, लेकिन ब्रोकली की कीमत फूलगोभी से अधिक है। ब्रोकली को ज्यादातर विदेशी लोग खाते हैं। भारत में ब्रोकली की खपत कम है। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और पुरानी बीमारियों से बचाने में बहुत मददगार है। आइए अब जानते हैं कि इन दोनों में से कौन सा स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

एक कप कच्ची ब्रोकली में पोषक तत्व

  • 30 कैलोरी
  • 2 ग्राम प्रोटीन</li>
  • 0 ग्राम वसा
  • 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट
  • 2 ग्राम शुगर
  • 2 ग्राम फाइबर
  • 29 मिलीग्राम सोडियम

ब्रोकली

ब्रोकली को पोषक तत्वों का घर कहा जाता है। कच्ची ब्रोकली को साफ धोकर सलाद में डालकर भी खाया जा सकता है। ब्रोकली में विटामिन ए, सी, के, फोलेट, पोटेशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य खनिज होते हैं। ब्रोकली प्रतिरक्षा को बढ़ाने, पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और शरीर में सूजन को कम करने में भी बहुत अच्छा काम करती है। ब्रोकली तनाव और चिंता को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। ब्रोकली खाने से कुछ प्रकार के कैंसर से बचा जा सकता है। यह डायबिटीज और बीपी को भी कंट्रोल में रखता है। इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है।

एक कप कच्ची फूलगोभी में पोषक तत्व

  • 27 कैलोरी
  • 2 ग्राम प्रोटीन
  • 0 ग्राम वसा
  • 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट
  • 2 ग्राम शर्करा
  • 2 ग्राम फाइबर
  • 32 मिलीग्राम सोडियम

फूलगोभी

फूलगोभी सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है। भारत में कई लोग इससे तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं। इसमें शरीर के लिए आवश्यक विटामिन और खनिज होते हैं। फूलगोभी को रोजाना खाया जाए तो यह सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। फूलगोभी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, हड्डियों को स्वस्थ रखने और रक्त आपूर्ति को सही रखने में बहुत मदद करती है। इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है।

फूलगोभी या ब्रोकली कौन सी बेहतर

फूलगोभी और ब्रोकली दोनों ही सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। जिन लोगों को अधिक विटामिन सी की जरूरत होती है उन्हें ब्रोकली खानी चाहिए। दोनों में अन्य सभी पोषक तत्व समान हैं। इसलिए अगर आप कीमत के हिसाब से लेना चाहते हैं तो फूलगोभी ले सकते हैं।

ब्रोकोली और फूलगोभी के बीच अंतर

ये दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियां हैं, लेकिन ब्रोकली आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर है और इसमें फूलगोभी की तुलना में अधिक विटामिन होते हैं, खासतौर पर विटामिन K और C अधिक होता है। फूलगोभी की तुलना में अधिक फाइबर और पोषक तत्वों के अलावा ब्रोकली के फूलों में विटामिन A भी होता है। ब्रोकली में फूलगोभी की तुलना में अधिक लाभदायक पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और कम हानिकारक फैटी एसिड होते हैं।