शरीर में सूजन बनने के कई कारण हो सकते हैं। मेडिकल भाषा में शरीर में सूजन बनने को एडिमा कहते हैं। अगर शरीर में सूजन बनी रहती है, तो यह जोड़ों के दर्द, हार्ट डिजीज, मोटापा और डायबिटीज जैसी कई गंभीर बीमारियों के कारण भी बन सकती है, लेकिन सही खान-पान से इस समस्या को नेचुरली कम किया जा सकता है। हालांकि, शरीर में ज्यादा समय तक सूजन बनी रहती है तो ये कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एस एस सिबिया ने शरीर में सूजन बनने के कारण और इसे दूर करने के उपाय बताए हैं।
डॉ. एस एस सिबिया ने बताया कि शरीर में सूजन आने का मतलब है कि शरीर के किसी अंग में तरल पदार्थ जमा होना। यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। सूजन के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि प्रेगनेंसी में या फिर दवा लेने से पैरों में सूजन होना आदि। इसके अलावा कई बार नमक खाने से भी शरीर में सूजन होने लगती है।
इन 5 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
- जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द
- हार्ट डिजीज
- डायबिटीज
- मोटापा
- स्किन प्रॉब्लम्स
दरअसल, शरीर में कई बार व्हाइट ब्लड सेल्स ऐसे केमिकल्स निकालते हैं जो ब्लड वेसल्स में फैलने के कारण बनते हैं, जिसके चलते शरीर में सूजन, रेडनेस और दर्द होता है। इससे गठिया, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इस समस्या को खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके खत्म किया जा सकता है।
टमाटर
शरीर में सूजन को दूर करने के लिए टमाटर का सेवन करना फायदेमंद होता है। टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो सूजन को कम करता है और दिल को हेल्दी रखता है। ये विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है। इससे इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। टमाटर में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर और सूजन को कम करता है। टमाटर को कच्चा, सलाद, सूप, जूस या सब्जी में डालकर खा सकते हैं।
पत्तेदार साग
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे-पालक, मेथी, सरसों और ब्रोकली का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। पालक, मेथी और ब्रोकली में फ्लेवोनॉयड्स और कैरोटिनॉयड्स होते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो जोड़ों और मसल्स में सूजन को कम करता है। इसके अलावा ज्यादा फाइबर और कैलोरी कम से मोटापा और डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी का सेवन वजन और हेल्थ के लिए लाभकारी होता है। इसमें कैटेचिन और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो सूजन और सेल डैमेज को रोकते हैं। यह मेटाबॉलिज्म तेज करके फैट बर्न करने में मदद करती है। ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल को मजबूत बनाती है। इससे हार्ट और लिवर हेल्दी रहता है।
वहीं, 20 से 30 साल की उम्र में बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल? इन 5 तरीकों से करें कंट्रोल, टल जाएगा दिल के रोगों का खतरा। इन तरीकों को जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।