डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत जरूरी होता है। डाइट और एक्सरसाइज के बहुत सारे फायदे हैं, जिसमें से एक है कि ये Blood Sugar के लेवल को भी कंट्रोल करता है। डाइट और एक्सरसाइज के लिए जरूरी है कि आप इसे टारगेट रेंज में ही करें। क्योंकि यही दोनों चीजें हैं जो आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
बैंगलोर बापटिस्ट अस्पताल के MD जनरल मेडिसिन, MBBS डॉक्टर संतोष कहते हैं, ‘डायबिटीज के मरीजों के लिए रोजाना एक्सरसाइज और संतुलित आहार लेना मुश्किल होता है। डाइट में बदलाव और कुछ फिजिकल एक्टिविटी से जरूर Blood Sugar के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। हेल्दी डाइट और रोज़ाना एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर और ब्लड कोलेस्ट्रॉल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।’
डायबिटीज के मरीज क्या खा सकते हैं?
हेल्दी डाइट में सभी फूड ग्रुप से थोड़ी-थोड़ी चीजों को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। तो आइए जानें एक्सपर्ट्स किन चीजों को बताते हैं फायदेमंद-
सब्जियां: ब्रोकली, गाजर, हरी सब्जियां और टमाटर
फल: संतरे, खरबूजा, बेरीज, सेब और पपीता
अनाज: साबुत अनाज, मक्की का आटा, जौ और ओट्स
प्रोटीन: चिकन, मछली, मूंगफली, अंडे, फलियां, तोफू और सूखे बीन्स जैसे छोले
वसा रहित डेयरी उत्पाद: ओट्स मिल्क, बादाम मिल्क, दही, कम वसा वाला दूध और चीज़
किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए?
डॉक्टर संतोष बताते हैं, ‘डायबिटीज के मरीजों को तले हुए खाने का सेवन करने से बचना चाहिए। खासकर ऐसा खाना जिसमें ट्रांस और सैचुरेटेड फैट होता है। इसके अलावा आचार, पापड़ और तेज मीठे वाली चीजें जैसे कैंडी या आइसक्रीम भी नुकसानदायक हो सकती हैं। डायबिटीज के मरीजों को मीठी ड्रिंक्स का भी सेवन नहीं करना चाहिए।’
एक्सरसाइज क्यों जरूरी है?
डायबिटीज की रोकथाम के लिए एक्सरसाइज अहम रोल निभाती हैं। डिप्रेशन से लड़ाई में भी एक्सरसाइज का अहम रोल होता है। डायबिटीज के मरीजों को रोज़ाना कम से कम 30 मिनट वॉक करनी चाहिए। डायबिटीज की रोकथाम के लिए योगा को भी अपने रोज़ाना के रुटीन में शामिल किया जा सकता है। साथ ही डायबिटीज की रोकथाम के लिए जरूरी है कि एक्सरसाइज करते समय आरामदायक जूते भी पहने जाएं।