हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी परेशानी है जिसका हाई और लो होना दोनों कंडीशन सेहत के लिए खतरा हैं। हाई ब्लड प्रेशर लोगों को ज्यादा परेशान करता है। हाई बीपी होने पर धमनियों पर असर पड़ सकता है जो दिल के रोगों का कारण बन सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी बिस्तर से उठने के बाद धीरे-धीरे बढ़ती है। जब हम बिस्तर से उठते हैं तो ये बढ़ना शुरू कर देता है और दिन के 12 बजे तक ये पीक पर होता है। दोपहर के बाद ये कम होना शुरू हो जाता है और रात होते होते ये नॉर्मल हो जाता है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है उनकी बॉडी में उसके लक्षण दिखने लगते हैं।
तेज सिर दर्द होना, ज्यादा थकान होना, सांस लेने में परेशानी होना, चक्कर आना, आंखों से धुंधला दिखाई देना हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण है। बॉडी में दिखने वाले इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करें तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। नियमित जांच और संतुलित खान-पान की मदद से आप बीपी को आसानी से नॉर्मल कर सकते हैं।
भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता हंसा योगेन्द्र ने बताया जिन लोगों का दिन भर बीपी हाई रहता है वो रोजाना आंवला और अजवाइन के ड्रिंक का सेवन करें। विटामिन सी से भरपूर आंवला एक ऐसा फूड है जो बेहद असरदार तरीके से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आंवला और अजवाइन का जूस कैसे बीपी को नॉर्मल करता है।
आंवला और अजवाइन का जूस कैसे बीपी को नॉर्मल करता है?
आंवला और अजवाइन का जूस हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने में मदद कर सकता है। इस जूस में नेचुरल तरीके से ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। इसका सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C से भरपूर आंवला एक ऐसा फल है जो रक्त वाहिकाओं को लचीला बनाता है और ब्लड फ्लो में सुधार करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता हैं। इसका डाइयूरेटिक प्रभाव शरीर से अतिरिक्त सोडियम और पानी को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे हाई बीपी कम हो सकता है।
अजवाइन में मौजूद थायमॉल कंपाउंड ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अजवाइन सूजन को कंट्रोल करती है और दिल की सेहत को दुरुस्त करती है। अजवाइन शरीर से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे बीपी कंट्रोल रहता है।
आंवला और अजवाइन का जूस कैसे तैयार करें
सामग्री:
2 बड़ा आंवला
1 छोटा चम्मच अजवाइन
1 गिलास पानी
1 चुटकी काला नमक
आंवला और अजवाइन का जूस बनाने का तरीका
आंवला और अजवाइन का जूस बनाने के लिए आप पहले आंवला को वॉश कर लें और उसे छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर के गिलास में एक गिलास पानी डालें और कटे हुए आंवला और अजवाइन को डालें और मिक्सर में डालकर चला दें। इस जूस में स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और उसका सेवन करें। ये जूस आप सुबह खाली पेट पिएं आपका बीपी नॉर्मल रहेगा। ये जूस ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करेगा और दिल को हेल्दी रखेगा। इसका सेवन करने से पाचन भी दुरुस्त रहेगा। अगर आप हाई बीपी की दवा ले रहे हैं तो इस ड्रिंक का रेगुलर सेवन डॉक्टर की सलाह से करें।
सुबह उठते ही हल्दी और नीम की 2 गोली को खा लें, बॉडी में जमा सारे कीटाणु हो जाएंगे खत्म, गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त। इन दोनों हर्ब की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक में क्लिक करें।