Blood Sugar का बढ़ जाना आजकल एक आम समस्या बन चुका है। अनियमित जीवनशैली, असंतुलित खानपान से भी कई बार ब्लड शुगर बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में हम अपनी जीवनशैली और खानपान की आदतों में सुधार के ज़रिए ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कुछ घरेलू उपाय भी फायदेमंद माने जाते हैं। जामुन के बीज का सेवन उन्हीं में से एक है।

जामुन का बीज कम करता है ब्लड शुगर- जामुन के बीजों के अनेक फायदे हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी इन्हें कारगर माना गया है। इसके लिए आप बीज को अच्छे से साफ कर सूखा लें। सूखे बीजों को पीसकर पाउडर बना लें और रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच इसका सेवन करें।

ये पांच घरेलू उपाय भी हैं फायदेमंद-

अंगूर के बीज- अंगूर के बीज में विटामिन ई, लिनोलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कम करने में प्रभावी साबित होते हैं। अंगूर के बीजों को अच्छे से पीसकर उनका चूर्ण बना लें। हर रोज पानी के साथ एक चम्मच अंगूर के बीजों के चूर्ण का सेवन करें।

नीम का पत्ता- ब्लड शुगर को कम करने में नीम का पत्ता बेहद प्रभावी माना जाता है। इसको चबाने से ब्लड शुगर का लेवल प्रभावी रूप से कम होता है। नीम के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखते हैं।

ग्रीन टी- ग्रीन टी रोज सुबह पीने से हम कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसमें पॉलीफिनॉल नामक एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कम करता है।

लहसुन- लहसुन ब्लड शुगर को कम तो करता है ही, साथ ही यह ब्लड कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है। लहसुन की तीन से चार कलियों को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट भीगे हुए लहसुन का सेवन करें।

तुलसी के पत्ते- तुलसी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पैंक्रियाटिक बीटा सेल्स को इंसुलिन के प्रति एक्टिव बनाकर इंसुलिन के स्राव में मदद करते हैं। रोज सुबह तुलसी के चार से पांच पत्तों को चबाकर खाएं।