Best Grains For Health: हेल्दी और फिट रहने के लिए हमें अच्छे खानपान की जरूर होती है। इसके लिए हम दिन भर में करीब दो बार गेहूं या अन्य अनाज का सेवन जरूर करते हैं। साबुत अनाज पोषक तत्वों और फाइबर से भरपूर होते हैं। आमतौर पर हम गेहूं, बाजरा और चावल आदि अनाज का सेवन करते हैं, लेकिन गेहूं के अलावा इन तीन चीजों का अनाज खाना भी बहुत लाभकारी होता है। इनके सेवन से मजबूत आंत, हृदय, मेटाबॉलिज्म  कोलोरेक्टल कैंसर, और टाइप 2 मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियों से बचा जा सकता है। ये अनाज पोषक तत्वों और फाइबर से भरपूर हैं। आइए आपको बताते हैं उन तीन अनाज कि जिन्हें खाने से स्वास्थ्य को बहुत लाभ होते हैं।

कुट्टू का आटा (Buckwheat Flour)

बकव्हीट प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो रक्त वाहिकाओं को मजबूत रखने में मदद करता है। इसके सेवन से सूजन और मधुमेह के जोखिम कम हो सकता है। कुट्टू तकनीकी रूप से अनाज नहीं, बल्कि एक बीज है। बकव्हीट को नाश्ते में दलिया के रूप में खा सकते हैं। आटे का उपयोग बकव्हीट फ्लैटब्रेड बनाने के लिए किया जा सकता है।

टेफ

टेफ बहुत पौष्टिक होता है, जिसका एक कप 10 ग्राम प्रोटीन और 7 ग्राम फाइबर प्रदान करता है। यह मस्कुलोस्केलेटल और परिसंचरण तंत्र में स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। टेफ में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक, और विटामिन बी6 जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। यह पाचन तंत्र को सुचारू रखता है और लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इसके अलावा टेफ में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है और उनके विकास में मदद करता है।

ज्वार

ज्वार में एंटीऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। ये तत्व सूजन को कम करने और रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। रात भर भिगोने पर यह नाश्ते के लिए एक बढ़िया दलिया बन जाता है और इसे पॉपकॉर्न की तरह खाया जा सकता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।