आज के समय मोटापा एक सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण अधिकतर लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। कई बार स्लिम बॉडी पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और उसमें सफलता भी हासिल हो जाती है। लेकिन मांसपेशियों पर जरा भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में बॉडी से फिट हो जाती है। लेकिन मसल्स नजर ही नहीं आती है। हालांकि दोनों चीजों का एक साथ बनाना काफी कठिन है। लेकिन आप चाहे, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आप वेट लॉस करने के साथ मसल्स गेन कर सकते हैं। आइए जानते हैं प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर चित्रेश कोंगोर्पिली नटेसन से कुछ चीजों को फॉलो करके बना सकते हैं मसल्स।
वजन घटाने को समझना
अगर फिट रहना चाहते हैं, तो सबसे पहले वजन का ठीक होना बेहद जरूरी है। ऐसे में कैलोरी कम से कम मात्रा में ले सकते हैं, क्योंकि यह बॉडी को इनबैलेंस करती है। इसलिए वजन कम करने के लिए इन चीजों को फॉलो कर सकते हैं
कार्डियो ट्रेनिंग
वजन कम करने के लिए कार्डियो काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। ऐसे में आप एक्सरसाइज के अलावा रनिंग, साइकलिंग, स्विमिंग जैसे एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करेगा, जिससे कैलोरी कम होगी। हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) का विकल्प इस प्रभाव को और बढ़ाता है, जिससे एक्सरसाइज खत्म करने के बाद भी तेजी से कैलोरी बर्न होती है। इसके साथ ही हार्ट भी हेल्दी रहता है।
वेट ट्रेनिंग
अफसोस की बात है कि वजन घटाने के शौकीन अक्सर वेट ट्रेनिंग को नजरअंदाज कर देते हैं। जहां कार्डियो ट्रेनिंग कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है।वहीं दूसरी ओर वेट ट्रेनिंग मसल्स बनाने में भी मदद करता है। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ मसल्स गेन करने में मदद करता है, जिससे आपका वजन करने के साथ शानदार बॉडी बन जाती है।

कैसे बनाएं मसल्स
वजन घटाने के साथ-साथ मसल्स पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप इन ट्रेनिंग्स की मदद ले सकते हैं।
प्रोग्रेसिव ओवरलोड ट्रेनिंग (Progressive Overload)
मसल्स बनाने के लिए ये सबसे बेहतर हो सकता है। इसमें अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर दें, लेकिन तेजी से नहीं बल्कि आराम से करने की कोशिश करें। धीरे-धीरे वर्कआउट में तीव्रता बढ़ाना शामिल है। इससे आपके मसल्स तेजी से बढ़ते हैं।
कंपाउंड एक्सरसाइज (Compound Movements)
मसल्स बनाने के लिए कंपाउंड एक्सरसाइज काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इसमें ब्रेंच प्रेस, डेडलिफ्ट, स्क्वाट्स, ओवरहेड पास आदि शामिल है। इससे आपकी तेजी से मसल्स बनती है।
आराम भी है जरूरी
वजन कम करने और मसल्स बनाने का जुनून कभी भी आपके अंदर इतना नहीं होना चाहिए कि आप अपने शरीर को बिल्कुल भी आराम ही न दें। आराम करने से आपके मसल्स की रिकवरी होती है। अगर बिना आराम किए एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे चोट लगने का खतरा काफी अधिक बढ़ जाता है। इसलिए सप्ताह में 1 या 2 दिन आराम जरूर करें।
वेट लॉस और मसल्स बनाने की बिंदास तकनीकी
अगर आप वेट लॉस के साथ मसल्स बनाना है, तो कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
लक्ष्य करें निर्धारित
वेट लॉस और मसल्स गेन की ट्रेनिंग लेते समय अपने लक्ष्य का निर्धारण जरूर करें। बिना टारगेट किए बॉडी बनाने से आपका ही नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही आप खुद को प्रेरित नहीं कर पाते हैं।
अच्छा खानपान है जरूरी
वेट लॉस के साथ मसल्स गेन करने के लिए एक्सरसाइज के साथ खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसलिए अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करें। मैक्रोन्यूट्रिएंट्स को संतुलित करना, अधिक प्रोटीन, फाइबर का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही कैलोरी या अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड वाली चीजों का सेवन कम करें।
हमेशा बॉडी को रखें हाइड्रेटेड
खानपान के साथ-साथ आप बॉडी को कितना हाइड्रेट रखते हैं। इस बात का जरूर ध्यान रखें, क्योंकि इससे आपका तेजी से मेटाबॉलिज्म काम करता है। इसके साथ ही मसल्स की रिकवरी में भी मदद मिलती है।