सेहत को होंगे और भी फायदे, देखें लिस्ट
हमारी डाइट इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि हम खाने के नाम पर जो भी मन करता है उसे खा लेते हैं। हम भूख के समय सिर्फ खाने पर ध्यान देते हैं उस फूड्स के सेहत पर कैसे प्रभाव पड़ेंगे ये भूल जाते हैं। कुछ भी खाने का नतीजा हमारी गट हेल्थ पर साफ दिखता है। कुछ भी खाने से पेट में भोजन का सही से अवशोषण नहीं हो पाता है जिसके कारण पेट में भारीपन होता है और बेचैनी परेशान करती है। पेट जब तक पूरी तरह साफ नहीं होता तब तक ये असहजता बनी रहती है। अगर कब्ज की समस्या है तो यह परेशानी और बढ़ जाती है। हम जल्दी जल्दी खाते हैं और खाना पचता नहीं है तो वो पेट और आंतों में सड़ता रहता है।
आंतों में गंदगी सड़ने की वजह से भूख में कमी हो जाती है, एसिडिटी, गैस, सूजन, दर्द, ऐंठन, बार-बार डकार आना और पेट फूलना जैसी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। बार-बार कब्ज या दस्त होना भी आंतों में सड़न और गंदगी सड़ने के संकेत हैं। अगर आप भी पेट और आंतों की गंदगी को नैचुरल तरीके से साफ करना चाहती हैं तो कुछ प्लांट बेस्ड फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। कुछ खास फूड्स का सेवन आंतों को अच्छे से साफ करता है।
सेब,बेरी और पपीता का सेवन करें आंतों की सफाई होगी:
हेल्थलाइन के मुताबिक अगर कई दिनों से पेट साफ नहीं हो रहा है या कब्ज की परेशानी है तो आप सेब का सेवन करें। कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि सेब,पपीता का सेवन गट को डिटॉक्स करने के लिए बेहद फायदेमंद है। सेब का सेवन करने से तेजी से पेट साफ हो जाएगा और गट हेल्थ दुरुस्त रहेगी। बेरी और पपीता ऐसे फल हैं जो आंतों के लिए गुणकारी माने जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण वजन घटाने में भी असरदार हैं।
फूल गोभी, ब्रोकली और ब्रुसेल्स से करें गट की सफाई:
हरी सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। सब्जियों में केल, फूल गोभी, ब्रोकली और ब्रुसेल्स में ग्लूकोसिनोलेट्स नाम का कैमिकल पाया जाता है जो आंतों को हेल्दी रखता है और आंतों की नैचुरल तरीके से सफाई करता है। ये कैमिकल आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं। कुछ और सब्जियां जैसे पालक,हरी सरसो,मेथी की पत्तियां भी गट की अंदरूनी सफाई करती हैं और स्टूल के जरिए सारी गंदगी को बाहर करती हैं।
ये सब्जियां भी गंदगी करती हैं साफ:
अमरनाथ, ल्यूट्स,धनिया फाइबर से भरपूर होता है जो बॉडी को पोषक तत्व देता है साथ ही गट की सफाई भी करता है। ये सभी फूड्स आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं और पेट के अंदरूनी स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
लेमन जूस से करें आंतों की सफाई:
पेट और आंतों में जमा गंदगी को साफ करने के लिए लेमन जूस बेहद फायदेमंद है। लेमन जूस में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है जो एसिडिटी दूर करता है। लेमन जूस पेट में छुपे हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर देता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।