Exercise for a Healthy Heart: हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यही कारण है कि इसे स्वस्थ रखना बेहद जरूरी होता है। आमतौर पर यह एक बहुत मजबूत मांसपेशी है जो हमें जिंदगी से लड़ने में मदद करता है। लेकिन आजकल के लोगों की लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है कि उसका सीधा प्रभाव इंसान के हृदय पर जाता है। स्वाभाविक रूप से, हमारे हृदय के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हम पर ही है। एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने में कभी देर नहीं होती है जो आपके दिल को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखेगा। हेल्दी हार्ट के लिए एक्सरसाइज एक बेहतर विकल्प होता है।

एरोबिक्स:
एरोबिक्स करने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। साथ ही यह हार्ट में मौजूद एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मदद करता है जिससे हृदय से जुड़ी समस्याएं कम होती है और हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे भी कम होते हैं।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग:
शोध से पता चला है कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग नियमित रूप से करने से हृदय रोग का खतरा 20% से अधिक कम हो जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं तो आप अपने शरीर के फैट को लीन मसल्स में परिवर्तित कर रहे होते हैं जो आपके हृदय के लिए स्वस्थ रहता है।

योगा:
मेडिटेशन के साथ योगा भी आपके ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए बहुत अच्छा होता है जो आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा होता है। योगा करने से तनाव कम होता है जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

स्वीमिंग:
सबसे अच्छे एक्सरसाइज में से एक होता है स्वीमिंग। यह आसानी से हृदय स्वास्थ्य और यहां तक कि वजन घटाने के लिए फायदेमंद होता है। जिन लोगों को हार्ट डीजिज होता है उनके लिए स्वीमिंग करना एक बेहतर विकल्प होता है। यह हार्ट मसल्प को मजबूत करता है और ऑक्सीजन को पहुंचाने में मदद करता है।

(और Health News पढ़ें)