बवासीर यानी पाइल्स एक ऐसी बीमारी है, जो इंसान का डेली लाइफस्टाइल प्रभावित कर देता है। जिसके चलते उठना-बैठना तक दूभर हो जाता है। यह बीमारी कब्ज की वजह से होती है। ये स्थिति और ज्यादा गंभीर तक हो जाती है, जब लंबे समय तक पाचन तंत्र सही नहीं रहता। इससे न सिर्फ कामकाज प्रभावित होता है, बल्कि लाइफस्टाइल भी बेकार हो जाता है। इस बीमारी से लोग इतना ज्यादा परेशान होते हैं कि वह इलाज कराने में भी शर्मिंदगी महसूस करते हैं। पाइल्स के लिए मेडिकल में कई इलाज और दवाएं हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पाइल्स के लिए मेडिकल में कई इलाज और दवाएं हैं। हालांकि, बवासीर से राहत पाने के लिए सबसे जरूरी है पाचन तंत्र का ठीक रहना और कब्ज का पूरी तरह से सही होना चाहिए। इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से भी इससे राहत मिल सकती है। एक ऐसी सब्जी है, जो बवासीर और कब्ज दोनों से राहत दिला सकती है। इस सब्जी का नाम सूरन है और इसे जिमीकंद या ओल भी कहा जाता है। चलिए आपको बताते हैं सूरन के फायदे और इसे खाने का सही तरीका।
कृषि विशेषज्ञ डॉ. संतोष पांडेय ने बताया कि सूरन जिसे जिमीकंद या ओल भी कहा जाता है, एक जड़ वाली सब्जी है, जो कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है। त्योहारों पर इसकी मांग ज्यादा बढ़ जाती है। सूरन में विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन बी 1, फोलिक एसिड और फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा कैल्शियम, मैग्नेशियम, पोटैशियम, आयरन और फास्फोरस भी भरपूर मात्रा में होता है। यह पाचन में सुधार,
कब्ज और बवासीर से राहत, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और वजन घटाने में मदद कर सकती है। सूरन में एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो विभिन्न बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।
हाई फाइबर
सूरन में डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को साफ करने और मल को नरम बनाने में मदद करता है। सूरन के सेवन से बवासीर के मरीजों को मल त्याग के दौरान दर्द और खून की समस्या से राहत मिलती है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
सूरन में एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो आंतरिक सूजन को कम करने में सहायक हैं। इससे बवासीर की सूजन और जलन में राहत मिलती है।
आंतों की सफाई
आंतों की सफाई के लिए सूरन बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। सूरन पाचन तंत्र को डिटॉक्स करता है और आंतों में जमा मल को आसानी से बाहर निकालता है, जिससे कब्ज दूर होती है।
ब्लड सर्कुलेशन
सूरन का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। सूरन का सेवन शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे बवासीर के दौरान गुदा क्षेत्र में बनने वाली गांठों में आराम मिलता है।
डायबिटीज का दुश्मन हैं ये 4 वर्कआउट्स, 400 mg/dL शुगर भी हो जाएगा मिनटों में नॉर्मल, रक्त शर्करा हो जाएगा मैनेज। पूरी खबर की जानकारी लेना चाहते हैं तो आप लिंक पर क्लिक करें।