हर मौसम में कई प्रकार के फल आते हैं, जिनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम के लिए चीकू भी एक ऐसा फल है, जो सिर्फ सेहत के लिए अच्छा होता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करता है। चीकू का सेवन करने से आंखों की रोशनी, हड्डियां और पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्राकृतिक चीनी, विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर होता है। चीकू शरीर को एनर्जी प्रदान के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने चीकू के फायदे बताए हैं।
आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, चीकू में कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। चीकू में फैट की मात्रा कम होती है और यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है। चीकू में विटामिन बी, सी, ई, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट गुण अधिक मात्रा में अधिक पाए जाते हैं।
पाचन तंत्र अच्छा होगा
चीकू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से पेट से संबंधी समस्याएं दूर हो जाती है। चीकू कब्ज की समस्या से राहत देने और टाइट मल की समस्या से राहत देने और मल त्याग करने में असरदार होता है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
चीकू हड्डियों को बेहतर बनाने में मदद करता है। चीकू में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम की मात्रा बहुत होती है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। नियमित रूप से चीकू का सेवन करने स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
चीकू प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकता है। यह विटामिन सी, ए और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय करने, मुक्त कणों से लड़ने और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
एनर्जी का बेहतरीन स्रोत
चीकू को ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शर्करा यानी ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करती है। इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी दूर होती है।
इसके अलावा, डॉक्टर अदिति शर्मा ने पेट की हर परेशानी से राहत दिलाने के लिए तीन होम रेमेडीज बताई हैं, जिसके इस्तेमाल से पाचन तंत्र भी अच्छा बना रहेगा।