हेल्दी और फिट शरीर के लिए फलों का सेवन हमेशा से ही अच्छा रहता है। हर फल की अपनी-अपनी खासियत होती है। ऐसे ही कुछ ऐसे फल भी हैं, जिनके सेवन से न सिर्फ हार्ट हेल्दी होता है, बल्कि उम्र भी बढ़ती है। कई अध्ययनों में भी ये बात सामने आई है कि फलों के सेवन से हार्ट की हेल्थ अच्छी रहती है। 2019 में करंट मेडिसिनल केमिस्ट्री पत्रिका में छपी एक रिसर्च के अनुसार, फल खाने से आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है और हृदय रोग का जोखिम कम होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनिया भर में हार्ट के चलते ही सबसे अधिक मौतें होती हैं। चलिए हेल्दी हार्ट के लिए आपको पांच लाल फलों के बारे में बताते हैं, जिनके सेवन से न सिर्फ हार्ट, बल्कि शरीर को भी कई फायदे मिलेंगे।
चेरी
चेरी का जूस, सूखी चेरी, खट्टी चेरी और मीठी चेरी सभी स्वादिष्ट होती हैं। ये सभी एंथोसायनिन से भरपूर होती हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट हैं। चेरी रक्त वाहिकाओं की सुरक्षा के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है।
रसभरी
रसभरी को रास्पबेरी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बारहमासी फल है, जो स्वाद में लाजवाब होता है। इसके सेवन से हार्ट की हेल्थ को बहुत फायदे मिलते हैं। रास्पबेरी में एंथोसायनिन, विटामिन सी और एलागिटैनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और हृदय रोग के खतरे को कम करते हैं।
टमाटर
टमाटर खाने में स्वाद के साथ ही हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा होता है। टमाटर का सेवन दिल के लिए अच्छा होता है। बोस्टन में टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, 11 साल की उम्र में सप्ताह में पांच बार से अधिक लाइकोपीन युक्त फूड, जैसे टमाटर खाने से कोरोनरी हृदय रोग का जोखिम 26 प्रतिशत कम हो गया।
सेब
ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा रिसर्च के मुताबिक, प्रतिदिन एक सेब खाने से एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल 40 प्रतिशत तक कम हो सकता है। इसके अलावा आयोवा महिला स्वास्थ्य अध्ययन के अनुसार, सेब के छिलकों में सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, इसलिए जूस पीने के बजाय फल खाना और भी फायदेमंद हो सकता है।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी का स्वाद बहुत बढ़िया होता है और अगर आप इन्हें हर रोज खाते हैं तो ये आपके दिल को मजबूत बना सकती हैं। स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर और पेक्टिन एंजाइम LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
हालांकि, कद्दू के बीज का लगातार 30 दिनों तक सेवन करने से सेहत पर कमाल के फायदे होते हैं। यहां जानिए कद्दू के बीज खाएं तो सेहत पर कैसा असर होगा।