फलों का सेवन हमेशा से ही सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। फलों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाकर बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। एक फल है जिसे कच्चा भी खाया जाता है, जिसमें सेहत का खजाना छिपा हुआ है। इस फल का नाम केला है जो कई बीमारियों का इलाज करता है। ऐसे ही कच्चे केले का आटा डायबिटीज के रोगियों के लिए एक बेहतरीन और प्रभावी विकल्प है। यह न केवल ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, बल्कि पाचन, वजन कंट्रोल और शरीर को एनर्जी देने के लिए भी सहायक है।

एनसीबीआई के अनुसार, कच्चे केले में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल से लड़ते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट हेल्दी सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से भी बचाने का काम करते हैं। कच्चे केले में विटामिन सी के साथ बीटा कैरोटीन ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे अन्य फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जिससे हेल्थ पर बहुत असर पड़ता है।

कच्चे केले के आटे फायदे

कच्चे केले को सुखाकर और इसे पीसकर आटा बनाया जा सकता है। यह ग्लूटेन-फ्री आटा है, जो गेहूं के आटे के अलावा एक अच्छा विकल्प है। डाइट्री फाइबर, प्रतिरोधी स्टार्च और पोटैशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर, केले का आटा पाचन में सहायता कर सकता है। यह आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है और ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

शुगर कंट्रोल

कच्चे केले का आटा लो GI फूड है, जिसका मतलब है कि यह धीरे-धीरे ग्लूकोज रिलीज करता है और ब्लड शुगर को स्थिर बनाए रखता है। कच्चे केले में ग्लूकोज की मात्रा कम होती है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा नहीं रहता। कच्चा केला प्रतिरोधी स्टार्च से भरपूर होता है, जो डायबिटीज के मरीजों में घुलनशील फाइबर की तरह काम करता है।

पाचन

इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। यह अधिक खाने से रोकता है और वजन को कंट्रोल करता है।

वजन मेंटेन

डायबिटीज में वजन बढ़ना आम समस्या है। कच्चे केले का आटा वजन को कंट्रोल करता है, जो डायबिटीज के इलाज में मदद करता है। कच्चे केले के आटे में बादाम या जई के आटे जैसे कई अन्य ग्लूटेन-फ्री विकल्पों की तुलना में कैलोरी कम होती है। कच्चे केले का आटा वजन कम करने के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

कच्चे केले के आटे में मौजूद पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता करता है। यह आटा शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और हृदय को स्वस्थ रखता है, जिससे दिल की बीमारियों से बचाव होता है।

कच्चे केले के आटे का इस्तेमाल कैसे करें?

  • गेहूं के आटे में 30-40% कच्चे केले का आटा मिलाकर रोटी या पराठा बना सकते हैं।
  • 1-2 चम्मच कच्चे केले का आटा दूध या नारियल पानी में मिलाकर स्मूदी बनाएं।
  • पैनकेक बैटर में कच्चे केले का आटा मिलाएं। यह हेल्दी और शुगर-फ्री नाश्ते के लिए बेहतरीन है।
  • कच्चे केले का आटा सूप को गाढ़ा करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • दही में 1-2 चम्मच आटा मिलाकर खा सकते हैं।

महिलाओं के अंदर शारीरिक बदलाव, उम्र के अलग-अलग पड़ाव का असर पुरुषों के मुकाबले ज्यादा पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को अपनी उम्र के अनुसार सही डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए