आज के समय में खानपान की आदतें बदल गई हैं और इसका असर सीधा आपकी सेहत पर पड़ रहा है। खाने में अधिक तेल और जंक फूड्स के कारण शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है। खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट रोग का खतरा भी बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल नहीं किया गया तो इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अपने आहार में कुछ सब्जियों को शामिल किया जा सकता है। ऐसी ही एक सब्जी है मूली, जिसके सेवन से कई बीमारियों से राहत मिलती है।
मूली के फायदे
सर्दियों में अन्य मौसमों की तुलना में अधिक स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। सर्दियां आते ही कच्ची सब्जियों का महत्व बढ़ जाता है। हरी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। डॉक्टर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कच्ची सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। इन सब्जियों में से मूली भी शामिल है। मूली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कम कैलोरी, हाई फाइबर, पोटैशियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होती है। मूली हार्ट के लिए भी अच्छी होती है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
खराब कोलेस्ट्रॉल होगा कम
मूली में पोटैशियम, एंथोसायनिन होता है। ये बीपी के साथ-साथ खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और पानी की मात्रा नसों में फंसे कोलेस्ट्रॉल के कणों को बाहर निकालने में मदद करती है। यह धमनियों को स्वस्थ रखती है। यह हार्ट की बीमारियों से बचाती है। मूली एक प्राकृतिक डिटॉक्सीफायर के रूप में काम करती है। यह शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालकर शरीर को साफ करती है।
शुगर के लिए लाभकारी
मूली में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करती है। मूली का सेवन करना शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
कब्ज की समस्या के लिए लाभकारी
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मूली बहुत अच्छी होती है। यह पेट में मेटाबॉलिज्म दर को बढ़ाकर पाचन में सुधार करती है। यह आंतों के माध्यम से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है।
मूली का कैसे करें सेवन
- मूली का सेवन कई तरह से किया जा सकता है।
- सब्जी बनाकर खाया जा सकता है।
- मूली को काटकर हल्का काला नमक लगाकर खाना
- सीधे भी मूली को खा सकते हैं।
- सलाद के तौर पर, आचार या फिर अन्य तरह
इसके अलावा सर्दियों में दालचीनी और अर्जुन की छाल का काढ़ा खून को पतला करने से लेकर दिल की हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।