गर्मी के मौसम में खानपान का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। अगर गर्मी में डाइट का ध्यान नहीं रखा जाए तो फूड पॉइजनिंग, डिहाइड्रेशन और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में उन फूड्स को खाना चाहिए, जो शरीर को ठंडक पहुंचाए। गर्मी के मौसम में कुछ दालों का सेवन सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। दालों का नियमित सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। दालें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और फाइबर से भरपूर होती हैं। इनके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, कमजोरी दूर होती है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झांजेर ने बताया कि गर्मियों के मौसम में किन दालों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। दालें कई तरह की होती हैं, जैसे सूखी फलियां, सूखी चौड़ी फलियां, सूखी मटर, छोले, अरहर, मसूर, मूंग दाल, तूर दाल, चना दाल, उड़द दाल और अरहर दाल आदि। हालांकि, कुछ दालें ऐसी हैं जिनकी तासीर गर्म होती है और कुछ दालें ऐसी हैं जिनकी तासीर ठंडी होती है। गर्मी में ठंडी तासीर वाली दालों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

मूंग की दाल

मूंग की दाल का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दालों का सेवन करने से बॉडी को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। मूंग की दाल बॉडी को गर्मी से बचाती है। इस दाल की तासीर ठंडी होती है। गर्मी के मौसम में मूंग दाल का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। ये गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से बचाव करती है।

उड़द की दाल

गर्मी में उड़द की दाल खाना लाभकारी होता है। ये दाल विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर होती है, जो इससे शरीर को एनर्जी  देती है। उड़द दाल की तासीर ठंडी होती है और शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाती है। इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है और सूजन दूर होती है। उड़द दाल का सेवन करने से डायबिटीज और दिल से जुड़ी समस्या से परेशान लोगों के लिए लाभकारी होती है।

अरहर की दाल

गर्मी के मौसम में अरहर की दाल का सेवन किया जा सकता है, लेकिन इसे हल्का और पतला बनाकर खाना चाहिए। अरहर की दाल में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। अरहर की दाल न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी उपयोगी है। जिन लोगों को बीपी की परेशानी है वो भी इस दाल का सेवन कर सकते हैं।

गर्मी में दाल खाने के फायदे

  • पाचन- दाल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है।
  • हार्ट हेल्थ- उड़द की दाल हार्ट स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद करती है।
  • एनर्जी- उड़द की दाल में प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं।
  • हड्डियां मजबूत- उड़द की दाल कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।