Benefits Of Passion Fruit: सर्दियों के मौसम में ढेर सारे फल और सब्जियां मिलती हैं, जो सर्दियों में आपको स्वस्थ रखने के साथ ही हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। इन्हीं फलों में पैशन फ्रूट एक ऐसा फल है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। हालांकि, सभी फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इस फल को भारत में कृष्ण फल के नाम से भी जाना जाता है।
यह पैशन फ्रूट अंदर गूदे और बीजों से भरा होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फल की 500 से भी ज्यादा किस्में हैं। यह फल विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे खाने से आपको ब्लड शुगर और मोटापे जैसी कई समस्याओं से राहत मिलती है। चलिए आपको बताते हैं कृष्ण फल यानी पैशन फ्रूट के फायदे…
शुगर कंट्रोल
पैशन फ्रूट खाने के कई फायदे हैं। यह विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है, जिसके चलते शरीर में शुगर लेवन नहीं बढ़ती। इसके अलावा इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर में इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल करता है।
हार्ट के लिए अच्छा
पैशन फ्रूट में पोटेशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। ये दिल को स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। पैशन फ्रूट के बीजों में ऐसे मिश्रण पाए जाते हैं जो रक्त संचार को उचित बनाए रखते हैं। इसमें मौजूद पिसेटानॉल और स्किरपुसिन बी दिल की बीमारियों से राहत दिलाता है और ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल करता है।
वजन मैनेज होगा
पैशन फ्रूट का सेवन करने से वेट को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें कैलोरी में कम और फाइबर में हाई होता है। ये फल देर तक आपको भरा महसूस कराता है, जिससे भूख कम लगती है। पैशन फ्रूट में विटामिन ए, सी और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे खाना पचाने में मदद मिलती है और वजन कंट्रोल रहता है।
वहीं, सर्दियों में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे रीढ़ की हड्डी में अकड़न और दर्द होने लगता है। एक्सपर्ट ने सर्दियों में पीठ दर्द से बचने के लिए आसान उपाय बताए हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।