शहतूत का फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहतमंद भी होता है। शहतूत एक जड़ी-बूटी के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरपूर है। शहतूत को बानस्पतिक रूप में मोरस अल्बा के नाम से जाना जाता है। शहतूत एक ऐसा सुपर फूड है जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ कई बीमारियों से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। शहतूत खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, पाचन क्रिया बेहतर होती है और ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद मिलती है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन K प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने शहतूत के फायदे बताए हैं।

शहतूत के फायदे

  • इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
  • हड्डियों को मजबूत बनाएगा
  • पाचन क्रिया बेहतर होगी
  • मुंह के छाले की परेशानी दूर होगी
  • कंठ के सूजन से राहत

कब्ज की समस्या होगी दूर

शहतूत में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज को रोकने में मदद करता है। कब्ज की समस्या में शहतूत का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। शहतूत के जूस का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

मुंह में छाले की परेशानी दूर होगी

मुंह में छाले होना एक ऐसी बीमारी है, जिससे लोग बार-बार पीड़ित होते हैं। शहतूत के पत्तों का काढ़ा बनाकर गरारा करें। इसके साथ ही शहतूत के पत्ते को चबाएं। इससे मुंह के छाले खत्म होते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत

हड्डियों के लिए शहतूत का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों का घनत्व बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।

दिल की बीमारियों से बचाव

शहतूत के फल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार होता है। इसके अलावा शहतूत का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल हो जाता है, जिससे हार्ट डिजीज के खतरे कम हो जाते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए शहतूत बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसमें नेचुरल कंपाउंड्स होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं, जिससे टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है।

कैसे करें शहतूत का सेवन?

  • शहतूत को कच्चा खाया जा सकता है या इसका जूस पी सकते हैं।
  • इसे स्मूदी, सलाद या दही के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है।

इन 3 चीजों को मिक्स करके बना लें मैजिकल ड्रिंक, रिवर्स हो जाएगा कोलेस्ट्रॉल, हार्ट रहेगा हमेशा हेल्दी। इस ड्रिंक की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।