आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते पेट पर चर्बी जमना आम समस्या बन गई है। पेट की चर्बी न सिर्फ दिखने में खराब लगती है, बल्कि यह कई बीमारियों का कारण भी बनता है। मोटापा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का भी कारण बन सकती हैं। हालांकि, पेट की चर्बी कम करने के लिए लोग जिम, एक्सरसाइज या डाइटिंग करते हैं, लेकिन इतनी कड़ी मेहनत के अलावा भी पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक, कुलथी दाल का पानी वजन कंट्रोल करने और पेट की चर्बी कम करने में बहुत लाभकारी हो सकती है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी मदद करती है।

आयुर्वेदिक डॉक्टर रूपाली जैन के मुताबिक, आमतौर पर वजन कम करने के लिए हर किसी के दिमाग में सबसे पहले एक्सरसाइज का ख्याल आता है, लेकिन व्यायाम वजन कम करने में सिर्फ 20% मदद करता है। बाकी 80% फायदे खानपान से मिलते हैं। वजन तभी कम होता है, जब आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं। कुलथी का पानी इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है। यह पानी वजन कम करने में काफी मदद करता है।

कुलथी दाल का पानी कैसे और कब पिएं

कुलथी दाल का पानी बनाना बेहद आसान है। रात को एक कप कुलथी दाल को पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर हल्का गुनगुना कर लें। इसे खाली पेट पिएं। इसे 10-15 मिनट उबालकर भी पी सकते हैं। नियमित सेवन से पेट की चर्बी कम होने के साथ-साथ शरीर एनर्जेटिक महसूस करेगा।

वजन कंट्रोल

कुलथी की दाल फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। कुलथी में कैलोरी कम होती है, लेकिन प्रोटीन ज्यादा होता है। इससे आपको पेट भरा हुआ महसूस होगा। इससे भूख कम होगी और ज्यादा खाने से बच सकते हैं। नियमित रूप से सुबह इस पानी को पीने से वजन कम करने में मदद मिलेगी।

किडनी स्टोन

कुलथी के पानी में मौजूद कुछ यौगिक गुर्दे यानी किडनी की पथरी को घोलने में मदद करते हैं। सुबह इस पानी को पीने से गुर्दे की पथरी घुलकर पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है। कुलथी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है, जो किडनी स्टोन के खतरों को कम कर सकता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

कुलथी दाल में फाइबर, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है और हार्ट के लिए ये पोषक तत्व बहुत ही आवश्यक होते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा कुल्थी की दाल में आयरन और कैल्शियम भी होता है, जो शरीर में खून की कमी को भी दूर करने में असरदार है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

कुलथी की दाल का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी असरदार होता है। यह शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध को भी कम करती है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। रोजाना खाली पेट कुलथी का पानी पीने से शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

जो भी आप खाते हैं वो पेट में भरा रहता है तो इन 2 चीजों से बढ़ाएं हाज़मा, ब्लोटिंग और गैस से मिलेगा छुटकारा, एक्सपर्ट से जानिए कैसे। पूरी जानकारी के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।