अनहेल्दी लाइफस्टाइल, जंक फूड और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण शरीर में विषैले तत्व यानी टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिससे थकावट, पाचन गड़बड़ी, त्वचा पर दाग और खून की कमी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं। ऐसे में खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर, आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो सुबह खाली पेट गुड़ और गुनगुना पानी का सेवन करना बहुत ही लाभकारी हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गुड़ न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि यह खून बनाने की प्रक्रिया को भी तेज करता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. अंकुर ने गुड़ और 1 गिलास पानी के फायदे बताए हैं।

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. अंकुर के मुताबिक, बहुत से लोग गुड़ खाना पसंद करते हैं। गुड़ नेचुरल स्वीटनर है जो कई रंगों और थोड़े अलग स्वाद में आता है। गुड़ में पोटैशियम का भंडार गुड़ इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में भी मदद करता है। यह कैल्शियम, जिंक, फास्फोरस और कॉपर जैसे विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। यह शरीर को जरूरी मिनरल्स देता है। जब इसे पानी के साथ सेवन करेंगे तो यह और फायदा देगा।

कैसे करें गुड़ और पानी का सही इस्तेमाल

गुड़ और पानी का सही इस्तेमाल करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी लें। उसमें लगभग 10–15 ग्राम शुद्ध देसी गुड़ मिलाएं। इसे अच्छे से घोलकर धीरे-धीरे पिएं, इसमें टेस्ट के हिसाब से नींबू की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं।

गुड़ और पानी के फायदे

गर्म पानी में गुड़ डालकर पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इससे सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी समस्याएं अधिक होती हैं। गुड़ में मौजूद पोषक तत्व सर्दी, खांसी और फ्लू के लक्षणों को कम करते हैं। गुड़ में फेनोलिक मिश्रण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ते हैं। यह शरीर को आराम देता है और हमें स्वस्थ रहने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

सुबह-सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। गुड़ मैग्नीशियम, विटामिन बी1, बी6, सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट और खनिजों से भरपूर होता है। इससे शरीर संक्रमणों से बचा रहता है और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

इसके अलावा हड्डियों की मजबूती के लिए खीरे के बीज का सेवन भी किया जा सकता है। खीरे के बीज ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी हड्डियों की बीमारियों को रोकने के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।