Nutmeg Benefits: भारत अपने शानदार खाने और मसालों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। किसी में खाने का स्वाद उसके मसालों के उपयोग से अद्भुत होता है। मसालों में बहुत चमत्कारी गुण छिपे हुए हैं। ये न सिर्फ स्वाद के लिए, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं। हमारे घर की रसोई में रखे कई ऐसे मसाले हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में से एक जायफल (Nutmeg) है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जायफल हमारे लिए कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है। आइए जानते हैं इसके फायदे…

पाचन के लिए फायदेमंद

पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए जायफल बहुत उपयोगी है। इसकी फाइबर सामग्री सूजन, गैस और अपच से राहत दिलाती है। मस्तिष्क के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए जायफल उपयोगी है।

गठिया और दर्द से राहत

जायफल का सेवन मांसपेशियों के दर्द और गठिया के लिए मददगार साबित हो सकता है। जायफल में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो मस्तिष्क कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, जायफल मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसके सूजनरोधी गुण गठिया और दर्द से राहत दिलाते हैं।

तनाव और सांसों की दुर्गंध होगी दूर

नींद की समस्या से परेशान लोगों के लिए जायफल अच्छा काम करता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और मिरिस्टिसिन जैसे यौगिक तनाव से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा सांसों की दुर्गंध की समस्या के लिए जायफल सबसे अच्छा विकल्प कहा जा सकता है। इसके रोगाणुरोधी गुण सांसों की दुर्गंध से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

हार्ट के लिए लाभकारी

जायफल में कई पोषक तत्व मौजूद हैं। नियमित रूप से इसके सेवन हार्ट संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा जायफल का पाउडर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। यह रक्त वाहिकाओं में जमा फैट को घोलता है। जायफल किडनी और लिवर के स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छे विकल्प के रूप में काम करता है। इसके सेवन पाउडर के रूप में किया जा सकता है। वहीं, दर्द में इसका तेल अच्छा काम करता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।