छुहारा एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो खजूर (Dates) को सूखाकर बनाया जाता है। छुहारा को अंग्रेज़ी में Dry Dates कहा जाता है। इसे बनाने के लिए खजूर को धूप या मशीनों की मदद से सुखाया जाता है और फिर तैयार किया जाता है। सुखाने की प्रक्रिया में खजूर से पानी पूरी तरह निकल जाता है, जिसके कारण छुहारा खजूर से ज्यादा कठोर, ज्यादा मीठा और लंबे समय तक स्टोर रहने वाला बन जाता है। यह ऊर्जा से भरपूर होता है और आयुर्वेद में इसे शरीर को ताकत देने वाला, ओज बढ़ाने वाला और इम्यूनिटी को बढ़ाने वाला माना गया है।
छुहारा एक अत्यंत पौष्टिक ड्राई फ्रूट है जिसमें 100 ग्राम के सर्विंग में लगभग 70–75% कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो इसे तुरंत ऊर्जा देने वाला बनाता है। इसमें प्राकृतिक शुगर ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज खासी मात्रा में होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देती है। छुहारे में मौजूद फाइबर पाचन को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या को कम करता है। इसमें 2–5% तक प्रोटीन, विटामिन A, विटामिन B6, विटामिन K, साथ ही नायसिन और राइबोफ्लेविन जैसे बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन पाए जाते हैं। मिनरल्स की बात करें तो इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर और फॉस्फोरस अच्छी मात्रा में मौजूद होता हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स गुण शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया अगर आप हर रोज सुबह में 3-4 छुहारा को दूध में भिगो दें और रात को सोने से पहले छुहारा खा लें और दूध को छानकर पी लें तो आपका पाचन दुरुस्त हो जाएगा और बॉडी को भरपूर एनर्जी मिलेगी। आइए एक्पर्ट से जानते हैं कि रोज छुहारा का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
शरीर में ताकत और एनर्जी बढ़ती है
रात में छुहारा खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर जैसे ग्लूकोज़, फ्रुक्टोज़ और सुक्रोज़ एनर्जी लेवल को तेजी से बढ़ाते हैं और दिनभर की थकान मिटाने में मदद करते हैं। यह बिना किसी शुगर ड्रिंक या एनर्जी ड्रिंक के शरीर को रीफ्रेश महसूस कराता है।
पाचन होता है मजबूत
छुहारे में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। इसे रात में खाने से आंतें साफ रहती हैं, कब्ज की समस्या कम होती है और सुबह पेट अच्छी तरह साफ होता है। इसके साथ ही गैस, एसिडिटी और अन्य पेट की समस्याओं में भी राहत मिलती है।
सेक्सुअल हेल्थ होती है बूस्ट
आयुर्वेद के अनुसार रात में छुहारा खाने से पुरुषों की सेक्सुअल शक्ति बढ़ती है। यह वीर्य उत्पादन को बढ़ाता है, स्पर्म काउंट सुधारता है और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है। जिन पुरुषों को लिबिडो, वीकनेस या प्रीमैच्योर इजैक्यूलेशन की समस्या है उनके लिए यह काफी फायदेमंद ड्राई फ्रूट है।
हड्डियां और जोड़ होते हैं मजबूत
छुहारे में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है। रात में इसके सेवन से ये मिनरल्स शरीर में आसानी से अवशोषित होते हैं। खासतौर पर 40–50 की उम्र के बाद ये हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद है।
नींद की क्वालिटी में होता है सुधार
छुहारे में मौजूद मैग्नीशियम, सेरोटोनिन और मेलाटोनिन को रेगुलेट करता है, जिससे दिमाग शांत होता है और नींद गहरी आती है। जिन लोगों को अनिद्रा या नींद न आने की समस्या है, उनके लिए यह बहुत अच्छा विकल्प है।
इम्यूनिटी मजबूत करता है
छुहारा एंटीऑक्सीडेंट्स फ्लेवोनॉयड्स और फिनोलिक कंपाउंड से भरपूर होता है। यह शरीर को इंफेक्शन, फ्री रेडिकल्स, इन्फ्लेमेशन और सेल डैमेज से बचाता है। इससे सर्दी-जुकाम, छोटी-मोटी बीमारियों और प्रीमेच्योर एजिंग का खतरा कम होता है। स्किन के लिए भी ये फायदेमंद होता है।
अंडर वेट लोगों का वेट बढ़ाने की दवा है ये
अगर आप दुबले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रात में छुहारा खाना बेहद फायदेमंद है। यह कैलोरी-डेंस होता है, मसल्स को मजबूत करता है और हेल्दी तरीके से बॉडी फैट बढ़ाता है। सप्लीमेंट्स से थक चुके लोगों के लिए यह एक नेचुरल विकल्प है।
किन लोगों को छुहारा नहीं खाना चाहिए?
- छुहारे में प्राकृतिक शुगर अधिक होती हैं, जो रात में खाने पर ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा देती हैं। इसलिए डायबिटीज रोगियों को इससे बचना चाहिए।
- इसमें हाई फाइबर मौजूद होता है जो IBS के लक्षण बढ़ा सकता है।
- वजन कम करने वाले लोग इससे परहेज करें। यह वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए वेट लॉस डाइट में इसे अवॉयड करें
दांतों में कैविटी वाले लोग इससे परहेज करें। इसमें मीठापन अधिक होने के कारण कैविटी बढ़ सकती है। खाने के बाद ब्रश जरूर करें। - किडनी स्टोन वाले लोग छुहारे से परहेज करें। इसमें ऑक्सलेट्स होता हैं जो किडनी स्टोन बनने का खतरा बढ़ा सकता हैं।
आंखों की घटती रोशनी के लिए वरदान है आंवला, रोज़ खाएं तो उतर जाएगा चश्मा, आचार्य बालकृष्ण से जानिए कैसे
